By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Latest News
दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

Web Editor
Last updated: 2026/10/31 at 3:51 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 31 october 2026। विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के द्वार शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस वर्ष का पर्यटन सत्र समाप्त हो गया। पार्क प्रशासन की टीम ने घाटी का निरीक्षण कर लौटने के बाद घांघरिया स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को बंद किया।

इस बार फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही ने नया रिकॉर्ड बनाया। एक जून से 31 अक्टूबर तक कुल 35,261 पर्यटक यहां पहुंचे। इनके टिकट से पार्क प्रशासन को 66 लाख 96 हजार 400 रुपये की आय प्राप्त हुई। खास बात यह रही कि इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फूलों की घाटी प्रतिवर्ष एक मई को पर्यटकों के लिए खोली जाती है। शीतकाल में बर्फबारी के चलते यहां आवाजाही बंद रहती है। हालांकि, इस दौरान पार्क कर्मचारियों की ओर से लंबी दूरी की गश्त जारी रखी जाएगी, ताकि वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा की जा सके।

पांच नवंबर को बंद होंगे आदि कैलाश मंदिर के कपाट

धारचूला। पवित्र आदि कैलाश मंदिर के कपाट पांच नवंबर 2026 को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ बंद किए जाएंगे। इस वर्ष आदि कैलाश के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 71 हजार तक पहुंच गई है। इसे अब तक की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कपाट बंद करने का निर्णय कुटी गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लिया गया। ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल, मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल, बीरेंद्र सिंह कुटियाल सहित ग्रामीणों ने परंपराओं के अनुसार यह निर्णय किया।

कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की धार्मिक यात्रा का समापन हो जाएगा। हालांकि, क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही अभी जारी है। ऐसे में अब उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी की ओर से इनर लाइन परमिट जारी करने पर रोक लगाने के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

You Might Also Like

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी

23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

TAGGED: 261 Tourists, Records 35, Valley of Flowers Closes for Winter
Web Editor October 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज
Next Article केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड November 10, 2026
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड November 7, 2026
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड November 7, 2026
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized November 7, 2026

Recent Posts

  • दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
  • जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
  • 23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
  • नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
  • दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,623)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,356)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,789)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,290)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,873)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?