By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लूट का विरोध करने पर हुई थी टैक्‍सी चालक की हत्या
Share
Notification Show More
Latest News
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > लूट का विरोध करने पर हुई थी टैक्‍सी चालक की हत्या
क्राइम

लूट का विरोध करने पर हुई थी टैक्‍सी चालक की हत्या

Web Editor
Last updated: 2024/07/26 at 11:23 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार: लूट का विरोध करने पर ओला टैक्सी चालक की हत्या की गई थी। हत्या और लूट में शामिल ट्रक चालक और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपित शव थिथौला गांव स्थित गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा और चाबी बरामद कर ली है।

Contents
12 घंटे बाद ही आ गए थे सीआइयू के हाथखेमपुर में चालक को किया था बांधने का प्रयासआरोपितों आपराधिक इतिहास खंगाल रहीं पुलिस

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव स्थित एक गन्ने के खेत में 21 जुलाई की सुबह एक शव बरामद हुआ था। मृतक के सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ग्राम खदेवरा थाना हरियावा हाल निवासी नोएडा के चंद्रपाल (24) के रपू में हुई थी। जांच में पता चला था कि चंद्रपाल ओला टैक्सी चलाता था। वह बुकिंग लेकर हरिद्वार के लिए निकला था। उसकी जेब से नकदी भी गायब थी। पुलिस ने कुछ देर बाद उसकी टैक्सी रुड़की रोड से बरामद की थी।

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्या की घटना के बाद सीआइयू रुड़की और मंगलौर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में थी। सीआइयू ने सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल दो लोगों को देवबंद रोड से गिरफ्तार किया था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, एक कारतूस, तीन खोखे और टैक्सी की चाबी व कागजात बरामद किए थे।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम सौरभ निवासी ग्राम आमराडा भौजपुर मेरठ, उत्तर प्रदेश और सन्नी निवासी हस्तिनापुर मखदूमपुर मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने लूट के इरादे से मेरठ से ओला टैक्सी हरिद्वार के लिए बुक की थी। मंगलौर के पास उन्होंने लूट का प्रयास किया। जब चालक ने विरोध किया तो तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने नकदी लूट ली। हत्या के बाद वह डर गए थे। इसके बाद उन्होंने उसके शव को थिथौला गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। पकड़े जाने के डर से वह टैक्सी को रुड़की रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे।

12 घंटे बाद ही आ गए थे सीआइयू के हाथ

बताया कि 12 घंटे बाद ही आरोपित सीआइयू के हाथ आ गए थे। सीआइयू ने आरोपितों को इन्हें मंगलौर कोतवाली पुलिस के हवाले किया था, लेकिन मंगलौर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करने में काफी देर लगाई। आखिर देरी की वजह क्या रही, इसे लेकर काफी चर्चा है।

खेमपुर में चालक को किया था बांधने का प्रयास

आरोपित ने लूट के लिए चालक को तमंचा दिखाकर काबू किया था। आरोपित उसे लेकर थिथौला आए थे। यहां पर चालक को रस्सी से बांधने का प्रयास गया, लेकिन उसके विरोध के चलते आरोपितों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद शव फेंककर आरोपित फरार हो गए थे। आरोपितों ने शव के पास ही रस्सी भी फेंक दी थी।

आरोपितों आपराधिक इतिहास खंगाल रहीं पुलिस

टैक्सी चालक की हत्या करने वाले आरोपितों के अपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। जिस तरह से आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया। उससे लग रहा है कि आरोपित शातिर किस्म के बदमाश हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक सौरभ हाईस्कूल पास है, जबकि क्लीनर सन्नी पांचवीं तक पढ़ा। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Taxi driver was murdered for protesting against robbery
Web Editor July 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांवड मेला को लेकर दून पुलिस सतर्क
Next Article एसआरएचयू जौलीग्रांट में ऑथोरशिप कार्यशाला आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश October 18, 2026
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026

Recent Posts

  • अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,555)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,467)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,647)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,920)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,635)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?