By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

Web Editor
Last updated: 2026/10/08 at 4:48 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 08 October2026। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थलों की जानकारी हासिल करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले साइनेज बोर्ड पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित स्थान का इतिहास, धार्मिक महत्व और अन्य जरूरी जानकारियां सीधे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ क्षेत्र की प्रमुख लोकेशन, पार्किंग, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित मोबाइल एप तैयार करने की संभावना भी देखी जाए। उन्होंने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा, जिन्हें समानांतर रूप से संचालित किया जा सकता है।
बैठक में कुंभ क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, सरकारी भूमि का आवश्यक सुविधाओं के लिए उपयोग करने और नहरबंदी की अवधि का अधिकतम लाभ उठाने पर भी जोर दिया गया। सिंचाई और पेयजल से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा वैकल्पिक मार्गों को समय से तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेष बगौली, नितेष कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और मेलाधिकारी सोनिका समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
मानव संसाधन की अभी से बनेगी कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना और निर्वाचन संबंधी कार्यों के चलते कुंभ मेले के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से मानव संसाधन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्थायी पुलों का निर्माण नवंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया।

You Might Also Like

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

TAGGED: Anand Vardhan Reviews Preparations, Kumbh Mela Information via QR Codes
Web Editor October 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
Next Article अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026

Recent Posts

  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,718)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,514)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,939)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,382)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,971)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?