By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में महंत इन्दिरेश अस्पताल ने लगाया कैंसर जागरूकता शिविर
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > हरिद्वार में महंत इन्दिरेश अस्पताल ने लगाया कैंसर जागरूकता शिविर
स्वास्थ्य

हरिद्वार में महंत इन्दिरेश अस्पताल ने लगाया कैंसर जागरूकता शिविर

Web Editor
Last updated: 2025/03/11 at 9:04 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :   श्री महंत इन्दिरेश की ओर से अजीतपुर हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, अजीतपुर, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में अजीतपुर, जगजीतपुर सहित हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
दिनांक 11 मार्च 2025 मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी हरिद्वार, प्रखर कश्यप, ग्राम प्रधान अजीतपुर, डाॅ विशाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, सोहन वीर पाल, जिला पंचायत सदस्य, धर्मेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्य ए बी एस इंटर कॉलेज, डाॅ पंकज कुमार गर्ग व सचिन जोशी, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अजीतपुर, हरिद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया, यह स्वागत योग्य पहल् है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्ष्ण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों सांझा की।
कार्यक्रम में प्रखर कश्यप, ग्राम प्रधान अजीतपुर, डाॅ विशाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, सोहन वीर पाल, जिला पंचायत सदस्य एवम धर्मेन्द्र चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ जयकृत चौधरी, आईवीएफ काउंसलर पूजा कौर, फिजीशियन डाॅ सचिन कुमार एवम् डाॅ विनीत बंसल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ अनामिका शाह, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ तनवी खन्ना, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ फात्मा अंजुम, नेत्र रोग विभाग से डाॅ आशीष कुंडू ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार के प्रधानाचार्य सचिन जोशी, समाजसेवक एडवोकेट आदर्श कश्यप, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: Mahant Indiresh Hospital organized a cancer awareness camp in Haridwar
Web Editor March 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी
Next Article दून से मसूरी के बीच 2578 रुपये में भरिए उडान, मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?