By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून मसूरी मार्ग पर चलेंगे उत्तराखण्ड परिवहन निगम के वातानुकूलित टैम्पो ट्रेवलर
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
उत्तराखंड
15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दून मसूरी मार्ग पर चलेंगे उत्तराखण्ड परिवहन निगम के वातानुकूलित टैम्पो ट्रेवलर
उत्तराखंड

दून मसूरी मार्ग पर चलेंगे उत्तराखण्ड परिवहन निगम के वातानुकूलित टैम्पो ट्रेवलर

Web Editor
Last updated: 2025/07/07 at 8:58 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी को दिखायी हरी झंडी

दे‍हरादन :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में हैै।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, प्रमुख सचिव एवं अध्यक्ष उत्तराखण्ड परिवहन निगम श्री एल. फैनई, एमडी परिवहन निगम श्रीमती रीना जोशी और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके

15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

TAGGED: Uttarakhand Transport Corporation's air-conditioned tempo traveller will run on Dehradun Mussoorie route
Web Editor July 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तीसरे बच्‍चे के लिए जिद पर अडी पत्‍नी ने दे डाली तलाक की धमकी
Next Article हिप रिप्लेसमेंट एक कामयाब ऑपरेशन : डॉ. संजय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
उत्तराखंड June 28, 2026
15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड June 27, 2026
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
  • 15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,288)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,149)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,642)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,573)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,406)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?