By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून में तिब्‍बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दून में तिब्‍बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार
उत्तराखंड

दून में तिब्‍बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार

Web Editor
Last updated: 2025/07/12 at 5:53 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

पार्किंग आपरेट करने के लिए जिला प्रशासन ने तैनात किए तकनीकी कुशल ऑपरेटर

देहरादून : देहरादून में तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन अस्‍पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी हैं। जल्‍द ही मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इनका लोकार्पण करेंगे। कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू हो चुकी है। यहां पर अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड में 96, तिब्बती मार्केट में 132 और कोरोनेशन में 18 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बहुत ही छोटे जगह पर निर्मित की गई है।  खास बात ये भी है कि इन पार्किंग को अन्य स्थानों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। टेस्टिंग और ट्रायल कमीशनिंग पूरी होने के बाद ये पार्किंग शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पार्किंग के संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही पार्किंग में वाहनों को किसी प्रकार का नुकसान होने पर पर बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की है। जिला प्रशासन का यह प्रयोग भविष्य में अन्य स्थानों पर ऐसी पार्किंग विकसित करने की दिशा में एक सफल कदम माना जा रहा है। इस अभिनव पहल से शहर में पार्किंग सुविधा में इजाफा के साथ यातायात दबाव कम होगा।

जिलाधिकारी की अगुवाई में जिला प्रशासन मा0 मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा है। राज्य में निर्मित पहली ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग कोरोनेशन चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई। तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार हो गई है। इन तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे।

डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध होगा। जिला प्रशासन शहर के अन्य स्थानों पर भी ऑटोमैटिक पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का तलाश रहा है। शहर में छोटे स्थान पर बनने वाली ऐसी मल्टी लेवल ऑटोमेटिक पार्किंग से आम जनमानस को सुविधा मिलने के साथ यातायात भी सुगम होगा।

You Might Also Like

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

TAGGED: Automatic parking is ready in Tibetan market and parade ground in Doon
Web Editor July 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच तीन वर्ष के लिए प्रसारण समझौता
Next Article एसडीआरएफ के सतर्क जवानों ने गंगा के तेज बहाव की चपेट में आए तीन कांवडियों का बचाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड November 27, 2026
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026

Recent Posts

  • बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,736)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,530)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,951)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,392)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,980)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?