By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए
उत्तराखंड

राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए

Web Editor
Last updated: 2024/03/24 at 11:02 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत आवश्यकताओं एवं भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इन पोलिंग स्टेशनों के लिए पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से मतदान से तीन दिन पहले रवाना कर दी जाएंगी। जिन पोलिंग स्टेशन पर तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी उनमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद और एक पिथौरागढ़ जनपद में है। उत्तरकाशी जनपद के पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन पुरोला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कलाप, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कासला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय राला, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओसला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पवाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगाड, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेवा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हडवाडी हैं, जबकि पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनार भी पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन में शामिल है।

पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशनों के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री लेकर तीन दिन पहले पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होंगी। पहली रात को मतदान कर्मी सरकारी भवन में ठहर सकेंगे। इसकी जानकारी उन्हें सभी राजनीतिक दलों के लोगों को देनी होगी। ताकि वह ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के बारे में निगरानी रख सकें। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता को मतदान का अधिकार मिले, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए निकटवर्ती स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए हैं। ये वो पोलिंग स्टेशन हैं जो बर्फीले, अति विषम भौगोलिक परिस्थितियों और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हैं।

You Might Also Like

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 

मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

TAGGED: parliamentry election
Web Editor March 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव
Next Article नैनीताल रोड पर मार्निंंग वाक कर रहे दो लोगों को कार ने रौंदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,115)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,002)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,507)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,383)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,290)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?