By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarkashi Yamuna River lake : यमुनोत्री धाम के पास यमुना नदी में बनी झील, स्यानाचट्टी के होटल और घर खाली कराए
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarkashi Yamuna River lake : यमुनोत्री धाम के पास यमुना नदी में बनी झील, स्यानाचट्टी के होटल और घर खाली कराए
उत्तराखंड

Uttarkashi Yamuna River lake : यमुनोत्री धाम के पास यमुना नदी में बनी झील, स्यानाचट्टी के होटल और घर खाली कराए

Web Editor
Last updated: 2025/08/21 at 4:21 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Uttarkashi Yamuna River lake : Uttarkashi Floods: Temporary Lake Forms on Yamuna River, Syana Chatti Evacuated

 

NDRF और SDRF की टीमें मौके पर, झील खोलने की तैयारी

Uttarkashi Yamuna River lake : उत्तरकाशी, 21 अगस्त 2025। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। गंगा घाटी में धराली आपदा के बाद भागीरथी बनी झील की मुश्किल अभी सुलझ ही पायी थी कि यमुना घाटी में एक और चुनौती मुंह बाये खडी हो गई। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पडाव स्यानाचट्टी के पास गढगाड गदेरे में  मलबा आने से यमुना नदी में एक अस्थायी झील बन गई है। हालात की गंभीरता को भांप  प्रशासन ने स्यानाचट्टी के आस-पास के घरों और होटलों को खाली करवा लिया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया  है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि अस्थायी झील को सुरक्षित रूप से खोलने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम नावों के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। राहत और बचाव दल सभी ज़रूरी संसाधनों के साथ तैनात हैं। टीमों की कोशिश है कि आज शाम या कल सुबह तक इस झील को सुरक्षित रूप से खोल दिया जाए।

जैसे ही स्यानाचट्टी में झील बनने की सूचना मिली, जिलाधिकारी आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से यमुना नदी के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पुलिस सहायता के लिए 112 डायल करने की सलाह दी गई है। स्मार्ट कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाई और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

TAGGED: a temporary lake has formed on the Yamuna River near Syana Chatti. Authorities have evacuated the area, and NDRF, and police teams are working to safely release the water., Following heavy rainfall in Uttarkashi, SDRF
Web Editor August 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarkashi landslide threat : उत्‍तरकाशी में भूस्‍खलन रोकने को बनी ओपन टनल भी खतरे की जद में, डीएम ने किया निरीक्षण
Next Article नकली दवाइयों का जाल फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड हिमाचल से गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड September 24, 2026
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
  • गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,461)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,365)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,924)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,766)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,741)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?