By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > उत्‍तराखंड में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू
करियर

उत्‍तराखंड में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू

Web Editor
Last updated: 2025/09/11 at 2:16 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Govt Implements Unified Recruitment Rules for Uniformed Posts

देहरादून, 11 सितंबर 2025: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत नियमावलियाँ लागू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उठाए गए इस कदम का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता लाना है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सकें।

नई नियमावलियों से भर्ती प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है। अब अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग नियमों के बजाय एक ही मापदंड का पालन किया जाएगा। इससे न केवल उम्मीदवारों को सहूलियत होगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया भी तेज और निष्पक्ष हो पाएगी। सरकार ने इस संबंध में दो महत्वपूर्ण नियमावलियाँ जारी की हैं। ‘उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025’ समूह ‘ग’ के उप निरीक्षक और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए है। इसमें पुलिस, खुफिया, पीएसी, अग्निशमन, होमगार्ड, वन, आबकारी और युवा कल्याण जैसे विभागों के पद शामिल हैं।

वहीं, ‘उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025’ के तहत सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती होगी। इसमें पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक, बंदी रक्षक, वन आरक्षी, आबकारी सिपाही और परिवहन प्रवर्तन सिपाही जैसे पद शामिल हैं।

ये है नई नियमावलियां

  • उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025: यह नियमावली समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए है। इसमें  वेतन लेवल-7 में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/ अभिसूचना), प्लाटून कमांडर, गुल्म नायक (पीएसी./आईआरबी), अग्नि शमन द्वितीय अधिकारी के पदों और उप कारापाल (वेतन लेवल-6) के साथ ही वेतन लेवल-5 में होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर, वन विभाग के वन दरोगा, आबकारी विभाग के आबकारी उप निरीक्षक तथा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में लागू होगी।
  • उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025: इस नियमावली के तहत सिपाही (कॉन्स्टेबल) और समकक्ष पदों की भर्ती होगी। इसमें आरक्षी पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी आईआरबी, अग्निशामक एवं बंदी रक्षक, वन विभाग के वन आरक्षी, आबकारी विभाग के आबकारी सिपाही, परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही तथा सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिवालय/ विधान भवन रक्षक के वेतन लेवल-3 के पदों को शामिल किया गया है।

—————————————————–

राज्य के युवाओं के हितों व सुविधा का ध्यान रखते हुए विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही के पदों पर एकीकृत भर्ती की व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कदम है। “उत्तराखंड सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप वर्दीधारी पदों हेतु तैयार की गई नई नियमावलियां युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती के अवसर प्रदान करने के साथ ही राज्य की सुरक्षा और सेवा व्यवस्था को भी और अधिक सशक्त बनाएगी।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

You Might Also Like

UPSC ; सेल्फ स्टडी से अनुज ने पाया मुकाम,  मिली 69वीं रैंक

भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

सैयम बालियान बने भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

मसूरी–चकराता में बर्फबारी के आकर्षण में उमड़ी भीड़, सड़कों पर थमी रफ्तार

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

TAGGED: providing equal opportunities for all., The Uttarakhand government has implemented new unified recruitment rules for uniformed posts like Sub-Inspector and Constable. This move aims to ensure a fair and transparent hiring process
Web Editor September 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए एडवाइजरी
Next Article ड्रग फ्री उत्तराखंड : अब तक 450 मेडिकल स्टोरों व 65 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,136)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,528)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?