By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ड्रग फ्री उत्तराखंड : अब तक 450 मेडिकल स्टोरों व 65 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापे
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > ड्रग फ्री उत्तराखंड : अब तक 450 मेडिकल स्टोरों व 65 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापे
स्वास्थ्य

ड्रग फ्री उत्तराखंड : अब तक 450 मेडिकल स्टोरों व 65 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापे

Web Editor
Last updated: 2025/09/11 at 2:57 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Drug-Free Uttarakhand: FDA to Get 10 New Mobile Vans, Dehradun Lab to Be Upgraded

जांच बढ़ाने को मिलेंगी 10 नई मोबाइल वैन, लैब होगी अत्याधुनिक

देहरादून, 11 सितंबर 2025 : उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, FDA, डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर “ड्रग फ्री उत्तराखंड – 2025” अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को “युद्धस्तर पर” चलाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक ठोस अभियान है जिसका उद्देश्य उत्तराखंड को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज में बदलना है।

छापेमारी तेज़ , प्रवर्तन का दायरा बढ़ा

डॉ. कुमार ने जानकारी दी कि अब तक राज्यभर में 450 से अधिक मेडिकल स्टोरों और 65 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापेमारी की जा चुकी है। क्विक रिस्पॉन्स टीमों के गठन से कार्रवाई की गति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रग्स पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने साफ किया कि नकली दवाओं और नशीले पदार्थों के खिलाफ विभाग की नीति “जीरो टॉलरेंस” की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, क्योंकि दवाओं की गुणवत्ता सीधे लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास से जुड़ी हुई है। FDA सचिव ने बताया कि वर्तमान में विभाग के पास 3 मोबाइल वैन हैं जो सैंपलिंग के काम में लगी हैं। आने वाले 2–3 महीनों में 10 और अत्याधुनिक मोबाइल वैन मिलने जा रही हैं। साथ ही देहरादून स्थित लैब को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा जिससे जांच प्रक्रिया और तेज़, पारदर्शी तथा वैज्ञानिक होगी।

नए औषधि निरीक्षक, डिजिटल ट्रैकिंग और सीमांत ज़िलों पर फोकस

बैठक में प्रवर्तन कार्यों को मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं:

18 नव नियुक्त औषधि निरीक्षकों को स्पष्ट लक्ष्य देना

न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी

अभिलेखों की एकरूपता और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन

Repeated Offenders की पहचान और ट्रैकिंग

चमोली, पिथौरागढ़ और चम्पावत जैसे सीमांत जिलों में सर्विलांस बढ़ाना

विभागीय गतिविधियों पर आधारित Digital Repository और Coffee Table Book तैयार करना

अंतर्राज्यीय समन्वय और वितरण नेटवर्क पर होगी कड़ी निगरानी

अगले तीन महीनों को “निर्णायक” बताते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि औषधि विक्रेताओं के distribution नेटवर्क की जांच की जाएगी और अंतर्राज्यीय समन्वय को और सशक्त किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

—

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: FDA will soon receive 10 new mobile testing vans and upgrade Dehradun's drug testing lab with modern equipment. Over 450 raids already conducted., To strengthen the "Drug-Free Uttarakhand – 2025" mission
Web Editor September 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू
Next Article त्रिवेणी पर सवार, सात समंदर पार, इतिहास रचने को तैयार, 10 वीर नारियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,133)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,528)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?