By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

Web Editor
Last updated: 2026/02/27 at 6:52 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

MDDA Demolishes Illegal Plotting on 77 Bigha Land in Doiwala Dehradun

देहरादून, 27 फरवरी 2026। राजधानी देहरादून में अवैध कॉलोनियों और अनियोजित शहरी विस्तार पर सख्त रुख अपनाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मारखम ग्रांट से लेकर खेरी क्षेत्र तक लगभग 77 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अवैध भूमि कारोबार के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
एमडीडीए के अनुसार मारखम ग्रांट क्षेत्र में गुरप्रीत और राजा द्वारा करीब 65 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निरीक्षण में पाया गया कि प्लॉट काटे जा चुके थे, आंतरिक सड़कें बनाई जा चुकी थीं और जमीन का सीमांकन भी कर दिया गया था। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध सड़कों, सीमांकन और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी गई।
इसी क्रम में खेरी-2, संत सागर गुरुद्वारा मार्ग और मेजर शहीद दुर्गा मार्ग फाटक रोड क्षेत्र में भी करीब 12 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां अशोक पाल और वर्मा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे प्राधिकरण ने पूरी तरह ध्वस्त कर संबंधित लोगों को चेतावनी जारी की।
एमडीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के जरिए आम लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर ठगा जाता है, जिससे खरीदारों को बाद में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं और कानूनी विवादों का सामना करना पड़ता है। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और बिना स्वीकृति भूमि विकास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और जहां भी अनियमितताएं मिलेंगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

TAGGED: Dehradun, demolishing unauthorized colonies spread over 77 bigha. Authorities warn buyers to verify approvals before purchasing plots., MDDA takes major action against illegal plotting in Doiwala
Web Editor February 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
Next Article काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,796)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,285)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,938)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,343)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,053)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?