By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीडीएस शहीद विपिन रावत के गांव ‘सैंण’ पहुंचे धन सिंह, आंगन से ली मिट्टी
Share
Notification Show More
Latest News
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सीडीएस शहीद विपिन रावत के गांव ‘सैंण’ पहुंचे धन सिंह, आंगन से ली मिट्टी
उत्तराखंड

सीडीएस शहीद विपिन रावत के गांव ‘सैंण’ पहुंचे धन सिंह, आंगन से ली मिट्टी

Web Editor
Last updated: 2023/08/12 at 3:21 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : झमाझम बारिश के बीच कैबिनट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के अंतर्गत आने वाले सैंण गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अमर शहीद जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भिजवाने हेतु सम्मान के साथ अपने पास लिया।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के प्रथम सीडीएस के घर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जनरल रावत के बलिदान को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। उनकी देशभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों के घर जाकर उनका वंदन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। अमर शहीदों ने देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान किया उनके गांव की मिट्टी तक का पूरा देश ऋणी हैं।

डा रावत ने कहा कि मेरे माटी मेरा देश कार्यक्रम जनमानस की भावनाओं से सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें भावनाओं का उफान भी है तो देश के लिए मिटने का जज्बा भी गौरवान्वित करता है। इस दौरान उन्होंने जनरल रावत के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की, तो कई गौरवान्वित करने वाली यादें भी फिर से ताजा हुई। इस मौके पर पंच प्रण शपथ कार्यक्र में भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर वह वीरों का वंदन कर उन्हें श्रद्धांजलि हेतु प्रदेश के कई जनपदों का भ्रमण करेंगे। और इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही अमर शहीदों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित कर पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इस मौके पर लैंसडाउन के विधायक दलीप रावत, द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

TAGGED: cabinet minister
Web Editor August 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने किए बदरीविशाल के दर्शन
Next Article सैन्‍य धाम के निर्माण पर तेजी से हो रहा काम : मुख्‍यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026

Recent Posts

  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,922)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,835)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,081)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,436)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,081)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?