By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें
Share
Notification Show More
Latest News
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड
एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें

Web Editor
Last updated: 2023/09/09 at 12:06 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। ई.एन.टी. एडिटस 2023 विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्कशाॅप में विश्व प्रसिद्ध एंडोस्कोपिक सर्जन प्रोफेसर डेनियल मार्केन्यू व अन्य एशिया के टॉप ई एन टी सर्जन विकास अग्रवाल व अन्य विख्यात ई.एन.टी. सर्जनों ने अन्तर्राष्ट्रीय माॅर्डन तकनीकों पर आधारित माॅर्डन तकनीकों से सर्जरी की। मेडिकल शोधार्थियों व डाॅक्टरों को उन तकनीकों से रूबरू करवाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर से इन सर्जरियों का सजीव प्रसारण किया। यू-ट्यूब व अन्य इंटरनेट माध्यमों से भी सर्जरी के लाइव टेलीकास्ट में देश विदेश में देखा गया। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नाक कान गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने दी।

शनिवार को दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, विशिष्ट अतिथि डाॅ एस.सी.के. जोशी, श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ आर.के.वर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नाक कान गला रोग विभाग की प्रमुख डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने संयुक्त रूप से किया। विश्व प्रसिद्ध ई.एन.टी. सर्जन प्रो. डैनिल मारक्योनि, प्रो. एवम् विभागाध्यक्ष, ई.एन.टी., मोडिना विश्वविद्यालय, इटली व एशिया के प्रसिद्ध ई.एन.टी.सर्जन डाॅ विकास अग्रवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकों पर आधारित एंडोस्कोपिक ईएनटी सर्जरी की। शनिवार को 4 सर्जरियां की गई, रविवार के लिए भी 4 सर्जरियां प्रस्तावित हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप में अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकों का इस्तेमाल कर एंडोस्कोपिक टाइपैनोप्लास्टी, नेवीगेशन गाइडेड एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी, कोबलेशन एडिनोपो टाॅन्सिलैक्टाॅमी सर्जरी की गई। डॉ. एस. के. जोशी ने लाइव सर्जरी के दौरान मॉडर्न ई एन टी तकनीकों के मेडिकल व आधुनिक पक्ष को विस्तारपूर्वक समझाया. डाॅ तिप्ती ममगाईं ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य विश्वस्तरीय ईएनटी आॅपरेशन तकनीकों को मेडिकल शोधार्थियों व मेडिकल डाॅक्टरों से रूबरू करवाना है। मेडिकल साइंस में बहुत तेजी के साथ विस्तार और नई तकनीकें जुड़ रही हैं। ऐसी वर्कशाप शैक्षणिक प्रसार, नए इंस्ट्रूमेंटल इक्यूमेंटस व अत्याधुनिक तकनीकों को जानने समझने अवसर प्रदान करती है।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के उप प्राचार्य डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य डाॅ ललित वाष्र्णेय, उप प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा, डाॅ सौरभ वाष्र्णेय, डाॅ डीएम काला, डाॅ अरविंद वर्मा, डाॅ शरद हरनोट सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, डाॅक्टर, मेडिकल छात्र-छात्राएं व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: ent surgery
Web Editor September 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वर्ल्‍ड फिजियोथैरेपी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article सड़क सुरक्षा की चुनौतियां: चिंता एंव चिंतन का विषय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड May 7, 2026
खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड May 7, 2026

Recent Posts

  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
  • खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा
  • एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,158)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,028)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,538)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,421)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,312)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?