By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttrakhand Char Dham : डीएम ने लिया गंगोत्री और मुख्‍य पडावों का जायजा, तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश
ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > Uttrakhand Char Dham : डीएम ने लिया गंगोत्री और मुख्‍य पडावों का जायजा, तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक
Uncategorized

Uttrakhand Char Dham : डीएम ने लिया गंगोत्री और मुख्‍य पडावों का जायजा, तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक

Web Editor
Last updated: 2023/04/04 at 11:18 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

  देहरादून : उत्‍तरकाशी में प्रशासन चार धाम या9ा की तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर मुख्‍य पडावों का जायजाा लिया।  गंगोत्री में उन्‍होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक भी की।गं
     जिलाधिकारी ने पायलट बाबा आश्रम के पास निर्मित शौचालय में पानी का संयोजन देने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए। साथ ही सड़क मार्ग पर रखी गई निर्माण सामग्री को हटाने एवं सड़क मार्ग को समतलीकरण करने के निर्देश बीआरओ को दिए। यात्रा के दौरान भटवाड़ी मोटर पुल के पास जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस हेतु जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पुल के ऊपर वाहनों की पार्किंग नहीं करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चड़ेथी में स्थित सार्वजनिक शौचालय में पानी चालू करने के निर्देश दिए जल संस्थान को दिए। तथा पर्यटन अधिकारी को सार्वजनिक शौचालय का साइनेज एवं बोर्ड स्थापित करने को कहा। ताकि यात्रियों को सार्वजनिक शौचालय की जानकारी मिल सके। साथ ही यात्रा पड़ाव पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश जिला पंचायत को दिए।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गंगोत्री नेशनल हाईवे के हेल्गुगाड़ के पास सड़क पर पड़ा मलवा को तत्काल हटाने के निर्देश सीमा सड़क संगठन को दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत क्रैश बैरियर एवं चेतावनी बोर्ड भी लगाने को कहा। गंगनानी में गर्म कुंड के पास महिला चेंजिंग रूम एवं शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। वहीं ही गर्म कुंड के पास व्यूप्वाइंट एवं सौंदर्यकरण के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जल संस्थान द्वारा सुखी टॉप में स्थापित वाटर एटीएम मशीन का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वाटर एटीएम मशीन में ठंडा पानी चालू स्थिति में पाया गया जबकि गर्म पानी नही आने पर जिलाधिकारी ने विद्युत संयोजन आदि की जांच कर जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान सुखी टॉप में जाम की स्थिति पैदा ना हो इस हेतु बीआरओ को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग के गड्डों का भरान एवं नालियों व कलवट में पानी की निकासी की परस्पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने हर्षिल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा चार धाम यात्रा को देखते हुए आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हर्षिल हेलीपैड से आगे निर्मित सार्वजनिक शौचालय को भी देखा। जिसकी स्वच्छता करने के साथ ही अधूरे कार्यों को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लंका के पास सड़क मार्ग पर पड़े बोल्डर को हटाने एवं भैरवघाटी से आगे उखड़े डामर को ठीक करने के निर्देश सीमा सड़क संगठन को दिए।

           जिलाधिकारी ने गंगोत्री में ब्रीडकुल द्वारा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार,चेंजिंग रूम आदि के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्रियों को समय रहते हटा लेने को कहा। जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम के प्रवेश द्वार पर जीर्णशीर्ण टिन शैड की मरम्मत कराने के निर्देश नगर पंचायत को दिए। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग एवं ब्रीडकुल को गंगोत्री धाम में स्नान घाट,चेंजिंग रूम व अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो सके। यात्रा के दौरान पेयजल की आपूर्ति सुचारू रखे जाने को लेकर जिलाधिकारी ने गंगोत्री बाजार में अतिरिक्त वाटर एटीएम स्थापित करने के निर्देश जल संस्थान को दिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने गंगोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। मंदिर समिति द्वारा नगर पंचायत को समय रहते अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती करने एवं यात्रा के दौरान व्हीलचेयर एवं वाहन पार्किंग के रेट तय करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगर पंचायत को जल्द व्हीलचेयर और पार्किंग की दर निर्धारित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सीओ यातायात प्रशांत कुमार,अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव डोगरा,जिला पर्यटन अधिकारी जसवंत सिंह सहित मंदिर समिति के महेशचंद्र सेमवाल,संजीव सेमवाल,मायाराम सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

TAGGED: Uttrakhand Char Dham gangotri
Web Editor April 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍त्‍राखंड में वन दरोगा भर्ती परीक्षा धांधली में पांचवी गिरफ़तारी,यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में अब तक 56 गिरफतार
Next Article त्‍यूनी हादसा: तहसीलदार और पटवारी रायगी निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड March 29, 2026
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड March 29, 2026
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन March 29, 2026
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश March 29, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
  • कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
  • ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
  • धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
  • ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,071)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,968)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,468)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,338)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,255)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?