By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुरु शिष्‍य के बीच का रिश्‍ता प्रोफेशनल नहीं, पारिवारिक : मुख्‍यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > शिक्षा > गुरु शिष्‍य के बीच का रिश्‍ता प्रोफेशनल नहीं, पारिवारिक : मुख्‍यमंत्री
शिक्षा

गुरु शिष्‍य के बीच का रिश्‍ता प्रोफेशनल नहीं, पारिवारिक : मुख्‍यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2023/04/29 at 11:03 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने  कहा कि वर्ष 1983 में स्व.मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने इस विद्यालय के रूप में जिस पौधे की नींव रखी थी, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि  एक सामान्य परिवार में जन्मे मेजर शिवनाथ भल्ला जी ने पहले तो एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की है और फिर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने के लिए लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की नींव रखी।  कठिन परिश्रम और संघर्षों से भरा भल्ला जी का जीवन और पुरुषार्थ हम सभी के लिये प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और हमारे उत्कृष्ट समाज के निर्माण में शिक्षा और गुरु का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम स्वयं की और अपने अस्तित्व की खोज करते हैं, इसके साथ ही हमारी संस्कृति में गुरु या शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते, उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है,  इसीलिए हमारे यहां शिक्षक और बच्चों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता नहीं होता, बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता होता है और ये रिश्ता, ये संबंध जीवन भर का होता है।  

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति बचपन से जिस प्रकार की शिक्षा और संस्कार प्राप्त करता है, उससे न केवल उसके परिवार का बल्कि समाज और देश का चरित्र भी निर्मित होता है। उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चो, हम अपना कल कैसा चाहते हैं इसके लिए हमें अपने आज पर काम करना होगा।  हमारा भविष्य कैसा होगा, यह हमारा वर्तमान तय करता है। उन्होंने  कहा कि लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय में आज उस भविष्य को गढ़ने की नींव रखी गई है, जो कल के उत्कृष्ट उत्तराखंड और नए भारत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसके अंतर्गत देश में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्तमान समय के अनुसार नई शिक्षा नीति को हमारे सम्मुख रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे। इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। स्कूली स्तर पर ’’कौशल विकास’’ से युवा कुशलता के साथ कार्य करने में सक्षम होंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से रोजगार परख शिक्षा मिलेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ेगी ।  शोध एवंअनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया है।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर ऊषा चौधरी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सहित गुरविंदर सिंह चंडोक, दीपक बाली, खिलेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी युगल किशोर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सीमा विश्वकर्मा, राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

छात्रों का मानसिक तनाव दूर करेगा आईआईटी रुड़की 

गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह दिसम्बर में, ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर से

उत्तराखंड में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजना 

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी की धूम,  बॉलीवुड थीम पर मस्ती

नकल माफिया को चुन-चुन कर गिरफ्तार करने का संकल्प लिया: सीएम

TAGGED: teacher pupil realition uttrakhnand
Web Editor April 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, चोटियों पर बर्फबारी और निचले स्‍थानों पर चल सकती है तेज हवाएं
Next Article सीएम धामी से मिलने पहुंचे नन्हे मुन्ने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड August 4, 2026
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड August 4, 2026
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड August 3, 2026

Recent Posts

  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
  • अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
  • घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,732)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,588)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,076)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,010)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,816)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?