By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुनस्‍यारी में हिमवीरों से मिलेे राज्‍यपाल, बढाया हौसला
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश
ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुनस्‍यारी में हिमवीरों से मिलेे राज्‍यपाल, बढाया हौसला
उत्तराखंड

मुनस्‍यारी में हिमवीरों से मिलेे राज्‍यपाल, बढाया हौसला

Web Editor
Last updated: 2023/05/28 at 9:57 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

पिथौरागढ : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) जनपद पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिवस रविवार को मुनस्यारी पहुंचे। राज्यपाल ने मुनस्यारी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में आईटीबीपी के जवानों से भेंटवार्ता की। राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों से उनका परिचय लिया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव एवं घटनाओं को आईटीबीपी के जवानों के साथ साझा किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें भारत तिब्बत सीमा पर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले। और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय के बारे में जानकारी ली गई तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु समुचित प्रयास किये जायें। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल सके। स्वयं सहायता समूहों द्वारा राज्यपाल को स्थानीय खाद्य उत्पादों सहित अंगूरा खरगोश के ऊन से बनी पश्मीना शॉल, नारायण आश्रम का काष्ठ कला मॉडल एवं कालीन भेंट की गई। इस दौरान राज्यपाल कालीन व्यवसाय कर रही ‘प्रेरणा स्वयं सहायता समूह मुनस्यारी’ से बहुत प्रभावित हुए तथा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को रुपये 51 हजार देने की बात कही।

इस दौरान राज्यपाल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मुनस्यारी व अन्य अधिकारियों से जनपद के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं जनपद के विकास की संभावनाओं व चुनौतियों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में आध्यात्मिक टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म एवं नेचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद में टूरिज्म विकसित करें। पर्यटकों को कैसे आकर्षित किया जा सकता है, इस हेतु प्लान बनाया जाय। राज्यपाल द्वारा जनपद के वाइब्रेंट विलेज एवं आदि कैलाश/लिपुलेख क्षेत्र के विकास हेतु किये जा रहे विकास परक कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी से ली गयी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान शिव एवं देश के बॉर्डर एरिया के लिए अलग ही आस्था रखते हैं। उन्होंने केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के मॉडल का अध्ययन कर आदि कैलाश क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान बनाये जाने की बात जिले के अधिकारियों से कही।

राज्यपाल मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी अपने आप में एक सुन्दर जगह है। मानसखंड में मुनस्यारी एक ऐसी जगह है जो टूरिज्म का बहुत बड़ा हब बन सकता है। मुनस्यारी के नागरिक अलग-अलग तरह की विशेषताएं रखते हैं। यहां के लोगों में उत्पादक क्षमता हैं। यहां की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों से मैं विशेष रूप से प्रभावित हुआ हूँ। यहां कई महान विभूतियों ने जन्म लिया है। यहां के लोग प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर भी देश के अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्यपाल ने परिवार सहित पुनः मुनस्यारी आने की इच्छा भी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को मुनस्यारी क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी एवं दूर संचार कनेक्टिविटी विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये ताकि क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी से कहा कि समय-समय पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। राज्यपाल ने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं रेडक्रॉस के कार्यों के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर भी शक्ति से लगाम लगाने के निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन को दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी व अनिल शुक्ला, सीओ आईटीबीपी 14 बटालियन हरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम

कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर

चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड

TAGGED: governor meet itbp solider
Web Editor May 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विस अध्‍यक्ष ऋतु खण्डूडी ने चलाया स्‍वच्‍छता अभियान
Next Article विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन की हुई शुरुआत, पूरे प्रदेश में लगेंगी 8 हजार मशीनें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड March 29, 2026
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड March 29, 2026
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन March 29, 2026
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश March 29, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
  • कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
  • ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
  • धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
  • ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,071)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,969)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,468)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,340)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,255)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?