By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डेंगू की रोकथाम को अगले चार दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव ने दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश
पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > डेंगू की रोकथाम को अगले चार दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव ने दिये निर्देश
स्वास्थ्य

डेंगू की रोकथाम को अगले चार दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव ने दिये निर्देश

Web Editor
Last updated: 2023/09/11 at 3:06 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : राज्य सचिवालय में आज सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, निदेशक राज्य संचरण परिषद डॉ अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ पंकज सिंह सहित जनपद देहरादून के नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

अन्य जनपदों के मुकाबले देहरादून जनपद में डेंगू के ज्यादा मामले देखने में सामने आ रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य ने इसको लेकर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका से पूरा फीडबैक लिया। डेंगू के हॉट स्पाट बन रहे इलाको को लेकर भी बैठक में बात हुई। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से अगले चार दिन देहरादून जनपद में डेंगू को लेकर महाअभियान चलाया जायेगा।

चिकित्साधिकारी व आशायें चलायेंगी घर-घर जनजागरूकता अभियान
जनपद में चिकित्साअधिकारी और आशायें को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्साअधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों की टीम घर-घर जागकर लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक करेंगी साथ ही अगर कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसको नष्ट करने का काम भी करेंगी। इसके साथ ही आम जनमानस को डेंगू को लेकर कोई जानकारी लेना चाहे तो चिकित्साअधिकारी उसको देने का काम करेंगे।

डेंगू नियत्रंण को सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी
स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू महामारी रोकने को सभी विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश जारी किये हैं। स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, लोकनिर्माण, पेयजल सहित सभी विभागों को मिलकर कार्य करने को कहा गया है। जिन स्थानों पर चेतावनी के पश्चात् भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान किया जाये ताकि जनहित में डेंगू रोग के खतरे से लोगों को बचाया जा सके व महामारी का रूप लेने से रोका जा सके।

आवासीय समितियों से सहयोग की अपील
स्वास्थ्य सचिव ने जनपद की सभी स्वंय सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आवासीय समितियों से आग्रह किया है कि वह आगे बढ़कर डेंगू मुक्ति अभियान का हिस्सा बनें। सभी समितियां अपने-अपने इलाकों में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही यदि कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसे खत्म करने का प्रयास करें या फिर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करें। सामूहिक प्रयासों से डेंगू के खतरे से लोगों को बचाया जा सकता है और इसे रोका जा सकता है।

माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने नगर निगम को निर्देशित किया कि डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए नगर निगम/नगर निकाय माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग करें। ताकि प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरन्तर स्वच्छता अभियान एवं डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण समबन्धित कार्यवाही की जाये जिससे डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: dangue drive
Web Editor September 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दैनिक वेतन भाेेगी कर्मचारियों को भी मातृत्‍व अवकाश, शासनादेश जारी
Next Article जड़ी बूटी, ईको टूरिज्म, हर्बल और एरोमा पर्यटन को बढावा देने की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड July 22, 2026
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड July 22, 2026
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड July 21, 2026
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश July 21, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
  • पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
  • हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  • अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
  • पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,358)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,215)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,704)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,657)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,462)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?