By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नव वर्ष पर नैनीताल के लिए विशेष यातायात प्‍लान
Share
Notification Show More
Latest News
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नव वर्ष पर नैनीताल के लिए विशेष यातायात प्‍लान
उत्तराखंड

नव वर्ष पर नैनीताल के लिए विशेष यातायात प्‍लान

Web Editor
Last updated: 2023/12/22 at 6:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

नैनीताल: क्रिसमस और नववर्ष पर नैनीताल में भीड़ बढ़ने की संभावना को देख एक सप्ताह से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारी में जुटे हैं। पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है।

शहर के पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट रूसी और नारायण नगर क्षेत्र में रोका जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक नैनीताल भेजे जाएंगे। हालांकि पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराकर आ रहे पर्यटक वाहनों को प्रवेश मिलेगा। स्थानीय लोगों को नैनीताल जाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। ताकि शहर में गाड़ियों का दबाव नियंत्रित किया जा सके।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नैनीताल के लिए पांच अलग-अलग चरणों में प्लान लागू होगा। पहले चरण में बिना रोक-टोक पर्यटक वाहन नैनीताल आ सकेंगे। मेट्रोपोल व डीएसए पार्किंग फुल हो जाने के बाद दूसरे चरण में पर्यटक वाहन सूखाताल और केएमवीएन पार्किंग में पार्क होंगे।

तीसरे चरण में जब अन्य पार्किंग के साथ केएमवीएन व सूखाताल पार्किंग भी 70 प्रतिशत भर जाएगी तो भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहे से ज्योलीकोट की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। हल्द्वानी मार्ग से आने वाले वाहन रूसी और कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहन नारायण नगर क्षेत्र में पार्क करवाए जाएंगे और शटल सेवा से पर्यटक नैनीताल जाएंगे। फिर भी वाहनों का दबाव बढ़ा दो चौथा चरण लागू करते हुए काठगोदाम और कालाढूंगी तिराहे पर चेकिंग कर भीमताल, भवाली और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से मंगोली रूसी बाईपास होते हुए अल्मोड़ा की ओर भेजा जाएगा। पांचवे चरण में गैर जनपद से आ रहे दोपहिया वाहनों को भी कालाढूंगी व रानीबाग में पार्क करया जाएगा और लोग शटल सेवा से नैनीताल जा सकेंगे।

कालाढूंगी मार्ग से केवल केमू और टेंपो ट्रैवलर ही नैनीताल आ सकते हैं। बड़ी बसें हल्द्वानी मार्ग से रूसी तक भेजी जाएंगी। बारापत्थर और पंगोट मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर व हल्के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय लोगों, टैक्सी वाहन, सरकारी कर्मियों और सरकारी सेवा से जुड़े वाहनों को सामान्य रूप से प्रवेश दिया जाएगा, मगर स्थानीय लोगों को नैनीताल में प्रवेश के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।

कैंची धाम के लिए व्यवस्था
पुलिस ने कैंची धाम के लिए भी व्यवस्था बनाई है। एसएसपी ने बताया कि कैंची पार्किंग फुल होने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को भवाली में ही पार्क करवाया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक कैंची धाम पहुंचेंगे। आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर मौना होते हुए खुटानी से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।

You Might Also Like

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

TAGGED: new year plan
Web Editor December 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून टनकपुर के बीच वाल्‍वो बस सेवा आज से
Next Article केदारनाथ गर्भगृह में सोने की प्लेट की जांच की मांग ने फिर पकडा तूल, सिटिंग जज के नेतृत्‍व में कमेटी गठित करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,004)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,909)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,265)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?