By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा शुरू, मुख्‍यमंत्री ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
उत्तराखंड
हरिद्वार में गंगा का जल स्नान के लिए सुरक्षित
उत्तराखंड
छात्र गुटों की हिंसक झड़प में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड
मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा शुरू, मुख्‍यमंत्री ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड

पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा शुरू, मुख्‍यमंत्री ने किया शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2024/01/30 at 10:55 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहराादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य है। यहां पर धार्मिक पर्यटन व प्राकृतिक पर्यटकों का आना-जाना सहजता से हो, इसके लिए हवाई सेवा अति आवश्यक है। पहले पिथौरागढ़ से देहरादून, दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे। मोदी जी के प्रयास से ऑल वेदर सड़क बनने से देहरादून, दिल्ली 11 घंटे लगते हैं, सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद 1 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, इसके लिए नये टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ओएलएस सर्वे कर लिया गया है। पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मध्य हेली सेवा की शुरूआत की गई थी, इसको भी नियमित करने की सरकार की योजना है। निकट भविष्य में चिन्यालीसौड़़ व गौचर से छोटे एयर क्राफ्ट की सेवाओं को शामिल करने के संबंध में भी कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू हुई है, बाद में इसे 05 दिन किया जायेगा। आने वाले समय में पिथौराग़ढ़ से हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए हर संभव निरंतर प्रयास के लिए कटिबध है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, व उत्तर भारत का प्रवेश द्वार है उत्तराखंड से मेरा हृदय से जुड़ाव है। मेरे 5 वर्ष उत्तराखंड में ही बीते हैं। उन्होंने कहा कुमाऊं और गढ़वाल दोनों विमान सेवा से जुड़े रहे हैं, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी 19 सीटर जहाज संचालित किया जा रहा है। जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को चलाई जा रही है, 1 घंटे में पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंच जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सांसद श्री अजय टम्टा ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है उन्होंने पिथौरागढ़ से देहरादून हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आने वाले समय में पिथौरागढ़ से देहरादून 3 दिन बढ़कर 5 दिन हवाई सेवा बढ़ाने व पिथौरागढ़ से दिल्ली को हवाई सेवा से जोड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सचिव श्री शैलेश बगौली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रर लूंठी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डा एस के वरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा फ्लाइविंग के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

हरिद्वार में गंगा का जल स्नान के लिए सुरक्षित

छात्र गुटों की हिंसक झड़प में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक

TAGGED: flight start
Web Editor January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शराब पीने से टोका तो कर दी पत्‍नी की हत्‍या
Next Article एसडीआरएफ के मुख्‍य आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड March 25, 2026
चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
उत्तराखंड March 25, 2026
हरिद्वार में गंगा का जल स्नान के लिए सुरक्षित
उत्तराखंड March 25, 2026
छात्र गुटों की हिंसक झड़प में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड March 25, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
  • चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
  • हरिद्वार में गंगा का जल स्नान के लिए सुरक्षित
  • छात्र गुटों की हिंसक झड़प में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,062)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,962)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,324)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,246)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?