By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया
Share
Notification Show More
Latest News
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया
उत्तराखंड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

Web Editor
Last updated: 2024/02/10 at 1:39 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 24वां प्रकटोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया।

गौरतलब है कि आज ही के दिन 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को अपना शिष्य स्वीकार किया था तथा उन्होंने गुरु के सानिध्य में दीक्षा ली थी। तभी से 10 फरवरी को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) के रूप में मनाया जाता है। 25 जून 2000 को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, सज्जादानशीन के रूप मंे श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में गद्दीनशीन हुए थे।

शनिवार को श्री दरबार साहिब में सुबह से ही विशेष चहल पहल शुरू हो गई थी। सुबह नित्यकर्म की पूजा अर्चना के बाद श्री महाराज जी ने सर्वप्रथम श्री दरबार साहिब व श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्य पुजारी जी ने जन्मदिन की विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी ने दरबार की परंपरा के अनुसार अरदास भी कराई। इस अवसर पर श्री महाराज जी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा करते हैं वे सच्चे समाजसेवी होते हैं। सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय जी महाराज का विशेष सिमरन करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ही श्री गुरु महाराज जी ने सूक्ष्म उपस्थिति में प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें दूनवासियों, राज्य की जनता व श्रद्धालुओं से सदैव भरपूर स्नेह प्राप्त हुआ है। श्री महाराज जी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज को नई व सही दिशा देने के साथ साथ उत्तराखंड के सुदूर व पहाड़ी क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एसजीआरआर मिशन प्रतिबद्ध है। इस मिशन के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड व निकटवर्ती राज्यों के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि समाज के पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए एसजीआरआर मिशन सदैव प्रयासरत रहेगा।
इसके बाद उत्तर भारत में संचालित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के डाॅक्टरों, स्टाफ सदस्यांे शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचीं संगतों व श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से आशीर्वाद लिया व उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। पंजाब व हरियाणा से संगतें शुक्रवार को ही श्री दरबार साहिब पहुंच गई थीं। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। देहरादून के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी को शुभकामनाएं दीं।

शिविर में 65 यूनिट रक्तदान
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफल बनाने में रोशन राणा का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

TAGGED: holy shrine
Web Editor February 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूसीसी : सरकार ने ड्ाफट कमेटी का गठन किया
Next Article मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड October 22, 2026
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड October 21, 2026
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड October 19, 2026

Recent Posts

  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
  • उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,119)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (15,882)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,325)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (14,766)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (14,480)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?