By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद ने ली शपथ
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद ने ली शपथ
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद ने ली शपथ

Web Editor
Last updated: 2024/02/16 at 1:16 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : छात्र-छात्राओं में अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक अलंकरण व दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को अलंकरण देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की|

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी, आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रोफेसर सुमन विज, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी के साथ ही सभी संकायों के संकाय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर की| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि छात्र परिषद के सभी सदस्य छात्रों के कल्याण एवं हित के लिए सदैव तत्पर रहें|

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का पालन करें और बड़ों एवं अपने शिक्षकों का आदर करें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। इस अवसर पर छात्र कल्याण प्रकोष्ठ अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी ने उपस्थित नवनिर्वाचित सदस्यों को विश्वविद्यालय के नियमों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया|

समारोह में आकृति सिंह को उपाध्यक्ष, मनु श्री रावत को सचिव, मरियम को सहसचिव, मोहित गोयल को ट्रेजर, प्रियांशु मोहन को स्पोर्ट्स सचिव, अनीष रावत को संस्कृति सचिव और अक्षत प्रताप को हिस्टोरियन के अलंकरण से सुशोभित किया गया| साथ ही विश्वविद्यालय के सभी संकायों से छात्रों को छात्र परिषद में सम्मिलित भी किया गया|

इस अवसर पर आई क्यू ए सी की निदेशक डॉ सुमन विज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ मनोज गहलोत, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आरपी सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर कुमुद सकलानी, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोक्टर मनोज तिवारी सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।

You Might Also Like

एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक

युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश

हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन

TAGGED: student union
Web Editor February 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगा एम्‍स
Next Article नेशनल गेम्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का 80 प्रतिशत कार्य पूरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड April 27, 2026
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड April 26, 2026
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 26, 2026
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड April 25, 2026

Recent Posts

  • एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
  • युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
  • हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
  • मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,127)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,015)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,523)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,396)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,301)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?