By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून के हकीम का बेटा निकला आइएसआइएस का इंडिया चीफ
Share
Notification Show More
Latest News
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > दून के हकीम का बेटा निकला आइएसआइएस का इंडिया चीफ
क्राइम

दून के हकीम का बेटा निकला आइएसआइएस का इंडिया चीफ

Web Editor
Last updated: 2024/03/21 at 5:15 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : आतंकी संगठन आइएसआइएस के इंडिया चीफ हारिस फारूकी को उसके साथी अनुराग सिंह को असम में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हैरिस का दून कनेक्शन निकला है। पुलिस और खूफिया एजेंसियों के मुताबिक हारिस दून में रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक हारिस बीते 10 सालों से दून नहीं आया है। बताया जा रहा है कि उसका पिता भी कई दिनों से गायब है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हैरिस के पिता यहां पर एक यूनानी दवाखाना चलाते हैं। बीते 20 सालों से फारूकी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है। एसएसपी के मुताबिक स्थानीय पुलिस के पास काफी समय से यह इनपुट था। लेकिन, यह जानकारी भी सामने आई कि हारिस बीते 10 साल से देहरादून नहीं आया है। एसटीएफ भी काफी समय से हारिस के पिता की खबर लेती रही है और उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जाता रहा। फिलहाल हैरिस के पिता की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

बांग्लादेश की सीमा से घुसते समय साथी के संग दबोचा गया हारिस
आईएसआईएस (ISIS) इंडिया का चीफ हैरिस फारूकी असम के धुबरी जिले में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। एसटीएफ ने उसे एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि फारूकी और उसका साथी अनुराग सिंह बांग्लादेश की सीमा पार कर असम के धुबरी में प्रवेश कर लिया था। दोनों वहां से कहीं आगे निकलते, इससे पहले ही एसटीएफ ने अपनी इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआईएस इंडिया चीफ को घेरकर दबोच लिया।

एसटीएफ ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी असम में धर्मशाला के धुबरी इलाके में पकड़े गए। दोनों से पूछताछ करने के साथ उन्हें एसटीएफ गुवाहाटी दफ्तर लेकर आया गया है। बताया जा रहा है कि हैरिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुकी उत्तराखंड के देहरादून का निवासी है। यह भारत में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख है। जबकि उसके साथ पकड़ा गया साथी अनुराग हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। अनुराग ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना बदलकर रेहान रख लिया था। उसकी पत्नी बांग्लादेश की निवासी है। असम एसटीएफ का दावा है कि दोनों आरोपी भारत में ISIS के ट्रेंड और एक्टिव मेंबर हैं।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक हैरिस और अनुराग दोनों आईएसआईएस के ऐसे सदस्य हैं, जिन्होंने टेरर फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के षड्यंत्र को अंजाम दिया था। भारत के कई इलाकों में रहकर आईईडी की। दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली और एटीएस लखनऊ में कई सारे मामले लंबित है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए एसटीएफ ने एनआईए को सौंप दिया है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: india chief
Web Editor March 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से सर्च कीजिए वोटर लिस्‍ट
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआइआर को निरस्‍त किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized July 25, 2026
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026

Recent Posts

  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,422)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,285)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,776)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,723)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,519)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?