By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव
Share
Notification Show More
Latest News
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव
उत्तराखंड

मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव

Web Editor
Last updated: 2024/03/24 at 3:17 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी जनपद में मशहूर पर्यटन स्थल कैंपटी फाल से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव महज मक्की सहेजने के अनोखे अंदाज की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस गांव की पहचान लोग कार्न विलेज आफ इंडिया के नाम से है।

हर रोज काफी सैलानी भुट्टों से सजे घर और गांव देखने पहुंचते हैं। उनके लिए यह एक बिल्कुल अलग तरह का अनुभव होता है। कुछ साल पहले तक टिहरी के जौनपुर ब्लाक के छोटे से गांव सैंजी को बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन अब यह गांव मसूरी और कैंपटी फाल आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बन गया है।

ये जानना बहुत दिलचस्प होगा कि पर्यटकों को आकर्षित करने का यह काम किसी रणनीति के तहत नहीं हुआ बल्कि अपनी फसल को कीड़ों और जानवरों से बचाने के लिए बरती जाने वाली ग्रामीणों की सावधानी ने सँजी गांव को लोगों की दिलचस्पी से जोड़ दिया हैं। सैंजी गांव के सभी परिवार मक्का की फसल बोते हैं और इनमें से अधिकांश लोग मक्का बेचते हैं।

गांव के हर घर के आगे बड़ी संख्या में भुट्टे के झुंट (गुच्छे) टंगे नजर आते हैं। बेतरतीब नहीं, बल्कि ये बहुत सलीके से इस तरह सजाए जाते हैं, मानो किसी ने अपने घर की सजावट के लिए गहरे पीले रंग के फूलों के गुच्छे बनाकर लगा दिए हों। भुट्टे के सैकड़ों गुच्छों की यह सजावट सैलानियों को मुग्ध कर देती है। गांव के लोग अपने घरों और आसपास सफाई का भी बहुत ध्यान रखते हैं। यह भी पर्यटकों पर किसी जादू जैसा काम करता है। इसे अगर स्थानीय ग्रामीणों के नजरिए से देखें तो ग्रामीण अपनी फसल काटने के बाद उसे इधर उधर डालकर सुखाने के बजाय अपने घर ले आते हैं और घरों के बरामदे, छज्जे आदि पर मक्के के झूट बनाकर टांग देते हैं।

ऐसा करने से उनकी फसल उनकी आंखों के सामने रहती है और उसे पक्षियों और जंगली जानवरों से बचाना आसान होता है। छज्जे, बरामदे आदि में टंगे मुक्के के झूट धीरे-धीरे सूखते रहते हैं और जब वे अच्छी तरह सूख जाते हैं, तब उनके दाने निकालकर आटा तैयार किया जाता है। कुछ लोग आटा बेचते हैं, तो ज्यादातर लोग मक्का बेच देते हैं। इस गांव में सैकड़ों कुंतल मक्का की पैदावार होती है। गांव के लोग बताते हैं कि पहले मक्का बेचना कठिन काम होता था, लेकिन अब फास्टफूड में भी मक्का का इस्तेमाल होने के कारण मक्का की मांग काफी बढ़ गई है। इस गांव के लोग स्वीट कार्न की भी खेती करना चाहते हैं, कुछ लोगों ने कहीं से बीज मंगाकर स्वीट कार्न की फसल भी तैयार की है। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग से मदद का अनुरोध भी घरों को भुट्टों से सजाने की अनोखी रवायत के कारण सैंजी गांव अब कार्न विलेज आफ इंडिया कहलाता है।

पर्वतों की रानी मसूरी से करीब 16 किलोमीटर और कैंपटी फाल से पांच किलोमीटर दूर बसे सैंजी गांव में लगभग 35 परिवारों के करीब 500 लोग रहते हैं। इस गांव से एक बड़ी खासियत यह भी है कि यहां से उत्तराखंड के तमाम दूसरे गांवों की तरह पलायन नहीं हुआ। सँजी गांव के बहुत कम लोग गांव छोड़कर बाहर गए हैं। इस गांव के लोग खेती-बाड़ी के साथ ही पशुपालन से जुड़े हैं। गांव के कुछ लोग पर्यटन उद्योग से भी जुड़े हैं। सँजी का मक्के का आटा सैलानियों को बहुत पसंद आता है। विशेषकर घराट (पनचक्की) में पिसा मक्का का आटा अपनी अलग सुगंध और जायके के लिए जाना जाता है। यहां के लोग मक्का के परंपरागत बीज इस्तेमाल करते हैं। गांव के कार्न विलेज आफ इंडिया बनने की कहानी भी दिलचस्प है। सैंजी गांव को कार्न विलेज आफ इंडिया के रूप में प्रसिद्धि मसूरी के पर्यटन व्यवसायियों ने दी है।

You Might Also Like

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

TAGGED: tourisim
Web Editor March 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेेस: हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल से प्रकाश जोशी मैदान में
Next Article राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड February 27, 2026
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
  • नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,002)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,908)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,392)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,264)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,196)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?