By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यूनीफार्म और स्‍टेशनरी फर्मों पर राज्‍य कर विभाग का छापा
Share
Notification Show More
Latest News
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > यूनीफार्म और स्‍टेशनरी फर्मों पर राज्‍य कर विभाग का छापा
उत्तराखंड

यूनीफार्म और स्‍टेशनरी फर्मों पर राज्‍य कर विभाग का छापा

Web Editor
Last updated: 2024/04/07 at 8:27 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : नामी स्कूलों में दाखिले की चाहत रखने वाले अभिभावकों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। मिलीभगत से अभिभावक तय फर्मों से ही स्टेशनरी और यूनिफॉर्म खरीदने को विवश हैं। साथ ही उनसे मनमाफिक दाम भी वसूल किया जा रहा है। खरीद के एवज में जो बिल थमाए जा रहे हैं, वह भी फर्जी हैं। ऐसे में संबंधित फर्में अभिभावकों को लूटने के साथ ही उत्तराखंड सरकार को भी राजस्व का चूना लगा रही हैं। ऐसे ही एक मामले में राज्य कर विभाग की टीम ने आयुक्त डॉ अहमद इकबाल के निर्देश पर दो फर्मों पर छापा मारा। ये फर्म सहस्रधारा रोड स्थित डीपीएस के पास इसी स्कूल के लिए स्टेशनरी और यूनिफॉर्म की बिक्री कर रही थीं।

शनिवार को राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा, उपायुक्त सुरेश कुमार के नेतृत्व में फर्मों के बिक्री स्थल पर छापा मारा। पता चला कि ये फर्म राज्य में पंजीकृत न होकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पंजीकृत हैं। ऐसे में इन्हें बेचे गए माल पर आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) चार्ज करना था, जबकि ये एसजीएसटी चार्ज कर रहे थे। जिसका मतलब यह हुआ कि ये अभिभावकों को फर्जी बल थमा रहे थे। साथ ही माल की बिक्री के अलावा काटे गए कर को भी डकार रहे थे।

आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल के मुताबिक इन फर्मों को यहां स्पॉट कारोबार के लिए राज्य में पंजीकरण कराना चाहिए। संभवतः ये अपने पंजीकृत राज्य में कर जमा कर रहे हों। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बिक्री स्थल से लैपटॉप आदि कब्जे में लिए। प्रारंभिक जांच में 40 से 50 लाख रुपये के टर्नओवर में गड़बड़झाला होने का अंदेशा है। छापेमारी में राज्य कर अधिकारी रामलाल जोशी, भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, मोनिका पंत, कंचन थापा, डॉ संगीता बिजल्वाण जोशी आदि शामिल रहे।

स्टेशनरी और यूनिफॉर्म बिक्री कर रही फर्मों की हकीकत जानने के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने पहले स्वयं टेस्ट परचेजिंग की। जिसमें पता चला कि दोनों फर्म किस तरह से टैक्स चोरी में लिप्त हैं। फूलप्रूफ योजना के बाद अधिकारियों ने फर्म पर छापा मारा। माना जा रहा है कि स्कूलों के नए सत्र में विभाग की कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

You Might Also Like

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान

28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य

Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी

Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

TAGGED: education
Web Editor April 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सात अप्रैल तक डाउनलोड किए जा सकेंगे डाक मतपत्र
Next Article साेेमवती अमावस्‍या पर हरकी पैडी पर उमडा आस्‍था का सैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड November 2, 2026
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड November 2, 2026
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड November 2, 2026
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड November 1, 2026

Recent Posts

  • केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
  • 28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
  • Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
  • Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,475)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (17,992)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,627)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (16,910)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,650)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?