By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआयू-जैनिथ 2024 में हेमा नेगी और शुगर बैंड में मचाई धूम
Share
Notification Show More
Latest News
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआयू-जैनिथ 2024 में हेमा नेगी और शुगर बैंड में मचाई धूम
उत्तराखंड

एसजीआरआयू-जैनिथ 2024 में हेमा नेगी और शुगर बैंड में मचाई धूम

Web Editor
Last updated: 2024/04/26 at 4:21 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ 24 के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी और युवाओं के बीच लोकप्रिय दिल्ली के शुगर राॅक बैंड ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। एसजीआरआरयू के प्रांगण में गीत संगीत का सुरूर छात्र-छात्राओं ंपर देर रात तक छाया रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान एसजीआरआरयू के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने छात्र-छात्राओं का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के खेल मैदान पर आयोजित फेस्ट के दूसरे दिन हेमा नेगी करासी ने नृसिंह जागर के साथ देवताओं का आह्वान कर कार्यक्रम की शुरुआत करके पूरे परिसर में उत्तराखण्ड देवभूमि की झलक पेश की। हेमा करासी ने गिरी गेंदुवा, मेरी बामणी, भलो लगद मेरो मुलुक, चैत की चैत्चाली, पधानों की नौनी लक्षिमा…सहित कई बेहतरीन लोक गीतों की प्रस्तुतिया दीं। छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों ने भी गढ़वाली धुनों पर जमकर ठुमके लगाए।

लोक गायिका और जागर गायिका हेमा नेगी करासी ने जय बदरी विशाल की स्तुति के बाद जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिंवाला.. गीत से पूरे पंडाल को नंदामय बना दिया। हेमा नेगी के मां नंदा के गीत पर पूरा पंडाल झूम उठा। इसके बाद गिर गेन्दुवा.., कंचनी कैलाशों, अमराऋबान, मेरी बामणी, गुडडू का बाबा, भीमू हे , मोहना गेल्या, गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गीत शुरू होने से पहले पांडाल में आए हजारों छात्र-छात्राओं ने कलाकारों का गर्मजोशी के साथ उत्साहवर्धन किया। पूरा खेला मैदान छात्र-छात्राओं से ठसाठस भरा रहा। देर रात तक दर्शक हेमा नेगी के गीतों पर थिरकते रहे।

वहीं प्रसिद्ध शुगर राॅक बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं को नए पुराने तरानों की धूनों पर जमकर डांस करवाया। छात्र -छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। इस सांस्कृतिक संध्या में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की झलक पेश की।

You Might Also Like

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान

चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी

देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी

TAGGED: youth festival
Web Editor April 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून के पलटन बाजार में गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article धधकते जंगल बने चुनौती, कुमाऊं में 26 जगह सुलग रहे पहाड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
  • देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,067)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,966)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,462)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,332)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,251)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?