By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टूटे तीर्थ यात्रियों के रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Latest News
अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
देश-विदेश
केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम
ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
देश-विदेश
ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
देश-विदेश
अगले साल मार्च तक भारतीय वायुसेना को मिल जाएंगे छह तेजस लडाकू विमान
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टूटे तीर्थ यात्रियों के रिकॉर्ड
उत्तराखंड

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टूटे तीर्थ यात्रियों के रिकॉर्ड

Web Editor
Last updated: 2024/05/14 at 7:57 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

-2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 तो इस बार 12148 पहुंची संख्या
-गंगोत्री धाम में 2023 में 13670 तो 13 मई को रिकॉर्ड 18973 यात्री पहुंचे
-यमुनोत्री में गेट और बैरियर व्यवस्था बनाने के बाद गंगोत्री धाम में बढ़ गया तीर्थयात्रियों का दबाव
-हाईवे में कुछ स्थानों पर संकरी सड़क से बड़ी बसों के कारण लग रहा जाम
-पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति ने रात दो बजे तक गंगोत्री धाम में संभाली व्यवस्था
-गंगा सप्तमी स्नान से गंगोत्री धाम में स्थानीय देव डोलियों के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे

उत्तरकाशी: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया है। जबकि यमुनोत्री की भीड़ और गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में गंगोत्री में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इससे धाम में खासी चहल पहल देखने को मिल रही है। इधर, रिकॉर्ड भीड़ जुटने पर पुलिस-प्रशासन ने देर रात तक व्यवस्था बनाई है।

चारधाम में इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्री जुट रहे हैं। करीब 6 किमी पैदल दूरी पर यमुनोत्री धाम में भी रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम में 2023 में 28 मई को सर्वाधिक 12045 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जो पिछले कई सालों के रिकॉर्ड था। लेकिन इस साल गत दिवस यमुनोत्री में 12148 तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। यमुनोत्री में दर्शन को तीर्थयात्रियों की भीड़ जुटने का सिलसिला जारी है। इसके लिए प्रशासन ने बैरियर और गेट सिस्टम लागू कर दिया है। अब यमुनोत्री धाम में दर्शन सुचारू रूप से हो रहे हैं। लेकिन यमुनोत्री की भीड़ गंगोत्री धाम में पहुंचने से दबाव बढ़ गया है। यहां दो दिनों से रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। पिछले साल यमुनोत्री के बाद गंगोत्री में 29 मई को रिकॉर्ड 13670 तीर्थयात्री एक दिन में पहुंचे थे, जो इस साल गत दिवस 18973 हो गया है। यह अब तक का सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड कायम हो गया है। जबकि आज गंगा सप्तमी पर टिहरी और उत्तरकाशी जिले की देव डोलियों के पहुंचने से दबाव और बढ़ गया है। इससे व्यवस्था बनाने में प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। गंगोत्री धाम में संकरे मार्ग पर बड़ी बसों के फंसने से ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने से गंगोत्री तक वाहन कतार में चल रहे हैं। हालांकि यहां भी प्रशासन ने उत्तरकाशी रामलीला मैदान, हीना, भटवाड़ी, गंगनानी, सुक्की, झाला, हर्षिल, धराली से रुक रुक कर वाहन छोड़े जा रहे हैं। इससे गंगोत्री धाम में देर रात तक तीर्थयात्रियों के पहुंचने क्रम जारी रहा। प्रशासन के अनुरोध पर देर रात तक गंगोत्री मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं के दर्शन कराए। साथ ही प्रशासन, पुलिस एवं मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों को जलपान कराया गया। गंगोत्री में तीर्थयात्रियों की सुविधा को रात 2 बजे तक बाजार खुला रहा। सुबह तक धाम में तीर्थयात्रियों को व्यवस्थित आवाजाही कराई जा रही है।

यमुनोत्री धाम में गेट सिस्टम के बाद पूरा ट्रैफिक गंगोत्री मार्ग की तरफ आ गया। इससे कुछ स्थानों पर संकरी सड़क पर बड़ी बसें फंसने से वाहनों का दबाव बढ़ गया। गंगोत्री में देर रात तक दर्शन कराए गए। यात्रा मार्ग पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गए हैं। साथ ही भोजन, पानी, मेडिकल व्यवस्था तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल दोनों धामों में भीड़ नियंत्रित हैं।

You Might Also Like

सीएम ने गृह मंत्री से किया उत्तराखंड के हित में नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता का आग्रह

मुख्यमंत्री ने दिए प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

विजिलेंस में अफसरों की कमी को लेकर डीजीपी से करेंगे बात : सचिव

एक मिनट की रील और पांच मिनट की शार्ट फिल्‍म, पुरस्‍कार पांच लाख रुपये

आपातकाल की 50वीं बरसी पर 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों होंगे सम्‍मानित

TAGGED: gangotri yamunotri, utrakhand chardhnam yatra
Web Editor May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
Next Article 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही के कारण : डाॅ. बीकेएस संजय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
देश-विदेश June 25, 2025
केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम June 25, 2025
ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
देश-विदेश June 25, 2025
ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
देश-विदेश June 25, 2025

Recent Posts

  • अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
  • केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
  • ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
  • ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
  • अगले साल मार्च तक भारतीय वायुसेना को मिल जाएंगे छह तेजस लडाकू विमान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,563)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,510)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,013)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,809)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,732)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?