By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोर्ट के आदेश एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कोर्ट के आदेश एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड

कोर्ट के आदेश एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन

Web Editor
Last updated: 2024/05/20 at 2:36 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे मेडिकल काॅलेज के छात्रों के विरूद्ध कोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। मेडिकल काॅलेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी संघटक काॅलेजों के परिसर में किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन पूर्णतः निषेध रहेगा। कोई भी छात्र छात्रा या असमाजिक तत्व अस्पताल, मेडिकल काॅलेज की सेवाओं को बाधित नहीं करेगा। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और किसी भी मरीज़ के उपचार में व्यवधान उत्पन नहीं होगा। साथ ही साथ किसी भी जूनियर छात्र-छात्रा को क्लास में जाने व अध्ययन करने से नहीं रोका जाएगा।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट एसपी सिंह ने जानकारी दी कि कोर्ट के आदेश के अनुसार अस्पताल परिसर व मेडिकल काॅलेज परिसर में शांति भंग, नारेबाजी पर पूर्णतः रोक रहेगी। कोई भी व्यक्ति या छात्र अस्पताल के यातायात को बाधित नहीं करेगा। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए कड़ी चेतावनी भी दी है कि यदि अस्पताल परिसर व मेडिकल काॅलेज में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता की गई तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
माननीय न्यायालय के आदेश के बाद कई छात्रों व उनके अभिभावकों के फोन मेडिकल काॅलेज केे अधिकारियों को आए। अभिभावकों ने मेडिकल काॅलेज प्रशासन से मांग की है कि कि बच्चों को समझा बुझा कर उनको माफ कर दें। काॅलेज अधिकारियों ने सहानुभूति दिखाते हुए कहा है कि वे बच्चों की हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार हैं। मेडिकल छात्र बाहरी असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर अपना कैरियर व समय बर्बाद न करें और न ही अपने काॅलेज की छवि को खराब करें।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रशासन के पास कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। सबूत इस बात की तस्दीक करते हैं कि मेडिकल छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रलोभन देकर आंदोलन के लिए भड़काया और उकसाया गया है। काॅलेज प्रशासन सही समय पर उन सभी बिन्दुओं पर कानूनी कार्रवाई करेगा। दूसरी तरफ पुलिस डाॅक्टर देवेश की आत्महत्या प्रकरण की जाॅच कर रही है। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस को जाूॅच में हर तरीके का सहयोग दिया जाएगा।
काॅलेज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आत्महत्या करने वाले डाॅ देवेश गर्ग के मोबाइल की काॅल डिटेल व उसके बैच के साथियों की काॅल डिटेल की गहनता से जाॅच करे िकवह किन किन लोगों के सम्पर्क में था। और उसकी मानसिक स्थिति क्या थी। इस बीच एक छात्र ने वीडियो में यह भी कहा है कि उसने पूर्व में भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन उसके साथियों ने इसके बारे में न ही काॅलेज प्रशासन को बताया न ही काॅलेज प्रशासन को अवगत कराया।

काॅलेज प्रशासन के पास उस छात्र के वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उपलब्ध हैं। जिसे पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को दे दिया गया है। काॅलेज ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से पत्र लिखकर व सभी उपलब्ध साक्ष्यों को देकर घटना की निष्पक्ष जाॅच के लिए प्रार्थना की है। ताकि ऐसी घटनाओं की पुर्नवृति न हो और अनावश्यक रूप से अस्पताल की सेवाओं और मरीजों को परेशानी न हो। मेडिकल काॅलेज का शैक्षणिक वातावरण दूषित न हो। असामाजिक तत्वों को सोशल मीडिया पर अनाप शनाप पोस्ट करने का अवसर न मिले। सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने बिना किसी प्रमाण के अनाप शनाप पोस्ट किए हैं उनकी शिकायत डीजीपी व साइब्रर क्राइम सेल को की जा चुकी है। और ये लोग तुरंत सलाखों के पीछे होंगे।

You Might Also Like

लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि

लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच

बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 

धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

TAGGED: Court orders SGRR Medical PG students will not be able to protest
Web Editor May 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में अनिश्चतता प्रबंधन पर गेस्ट लेक्चर
Next Article यमुनोत्री मार्ग पर घोडे खच्‍चर और डंडी की संख्‍या निर्धारित की गई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड March 10, 2026
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड March 10, 2026
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड March 10, 2026
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड March 10, 2026

Recent Posts

  • लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
  • लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
  • बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
  • धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,031)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?