By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अंतराष्ट्रीय क्लिनिकल परीक्षण दिवस पर कार्यशाला आयोजित
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अंतराष्ट्रीय क्लिनिकल परीक्षण दिवस पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड

अंतराष्ट्रीय क्लिनिकल परीक्षण दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Web Editor
Last updated: 2024/05/21 at 11:39 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

डोईवाला (देहरादून): स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में अंतराष्ट्रीय क्लिनिकल परीक्षण दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नैदानिक अनुसंधान की अखंडता और नैतिक आचरण को बनाए रखने के लिए आवश्यक सिद्धांत और सर्वाेत्तम अभ्यास पर चर्चा की।

बीसी रॉय सभागार में एसआरएचयू के क्लिनिकल ट्रायल सेंटर की ओर से आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक इनक्लाइन ट्रस्ट इंटरनेशनल के डॉ. एनके अरोड़ा ने क्लिनिकल ट्रायल में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस के प्रमुख सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्होंने नैतिक आचरण, रोगी सुरक्षा और डेटा अखंडता के महत्व पर जोर देते हुए उन मूलभूत सिद्धांतों को रेखांकित किया जो गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस अनुपालन के आधार के रूप में कार्य करते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार देवराड़ी ने चिकित्सा ज्ञान को आगे बढ़ाने और रोगी की देखभाल में सुधार के लिए नैदानिक परीक्षणों के महत्व को समझाया। हिमालयन अस्पताल के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पांडे ने रोगी सुरक्षा के लिए नैदानिक परीक्षणों में अनुसंधान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सिद्धांतों को स्पष्ट किया।

डॉ.डीसी धस्माना ने गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस के बारे में लोगों को इसके मूल सिद्धांतों और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में अनुप्रयोग की जानकारी दी। इस दौरान एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल और और महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेंद्र चौहान ने क्लिनिकल परीक्षण करने में कड़ी मेहनत करने वाले चिकित्सकों डॉ एसके वर्मा, डॉ कुणाल गुरुरानी, डॉ अंकित बत्रा, डॉ. आवृत्ति बवेजा, डॉ. आकाश रावत को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लिनिकल ट्रायल कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. बिन्दू डे ने भी अपने विचार रखे। समन्वयक डॉ. निक्कू यादव ने बताया कि कार्यशाला में 90 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर डॉ. संचिता पुगाजंडी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. आशा चंदोला, डॉ. नूपुर जोशी, डॉ. विकाश जादोन, डॉ. गीता भंडारी, डॉ. तरूणा शर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. रुचि जुयाल, डॉ. दीपशिखा, अभिनव बहुगुणा, डॉ. आभा श्रीवास्तव, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अक्ष दुबे, डॉ. राजीव बिजल्वाण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा

एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक

युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश

हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

TAGGED: Workshop organized on International Clinical Trials Day
Web Editor May 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री केदारनाथ धाम में गर्भगृह को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला गया
Next Article यूपीआई आईडी की मदद से पूजा मिश्रा हत्‍याकांड का खुलासा, लिव इन पाटर्नर ने की थी हत्‍या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड April 27, 2026
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड April 27, 2026
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड April 26, 2026
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 26, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
  • एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
  • युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
  • हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,127)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,015)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,524)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,396)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,301)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?