By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 20 सीट में पास टेंपो-ट्रेवलर में अवैध रूप से लगाई हुई थीं सात अतिरिक्त सीटें
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं के लिए दून असुरक्षित ! महिला आयोग ने किया खारिज
उत्तराखंड
दून और उत्‍तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट, स्कूलो में छुट्टी
उत्तराखंड
बीएसएनएल ने बढ़ाई ‘आज़ादी का प्लान’ की अवधि, 15 सितंबर तक फायदा
उत्तराखंड
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 800 से अधिक की मौत, हजारों घायल
देश-विदेश
केदारनाथ के बाद बदरीनाथ यात्रा भी रोकी गई, अभी हेमकुंड साहिब भी नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 20 सीट में पास टेंपो-ट्रेवलर में अवैध रूप से लगाई हुई थीं सात अतिरिक्त सीटें
उत्तराखंड

20 सीट में पास टेंपो-ट्रेवलर में अवैध रूप से लगाई हुई थीं सात अतिरिक्त सीटें

Web Editor
Last updated: 2024/06/18 at 6:24 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:  रुद्रप्रयाग में हुई टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटना की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पहला यह कि चालक के पास पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस में हिल इंडोर्समेंट नहीं था। दूसरा, 20 सीट में पंजीकृत इस टेंपो-ट्रेवलर में अवैध रूप से सात अतिरिक्त सीटें लगाई हुई थीं। यानी 20 सीट में पंजीकृत यह वाहन 27 सीट लगाकर दौड़ रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि यात्रा मार्गों पर कदम-कदम पर प्रवर्तन कार्य और चेकपोस्ट का दंभ भरने वाले परिवहन विभाग ने इस वाहन की कहीं भी जांच नहीं की।

Contents
हरियाणा, राजस्थान के वाहनों में सर्वाधिक शिकायतहरकत में आए अधिकारी, जांच शुरू

दिल्ली के मयूर विहार से शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे चला टेंपो-ट्रेवलर लगातार दौड़ता रहा और शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा था। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 15 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हुए। वाहन में 26 लोग सवार थे, जिनमें 23 पर्यटक थे और शेष में दो चालक व एक हेल्पर था।

जो चालक वाहन चला रहा था, वह पर्वतीय मार्ग पर वाहन चलाने के लिए अधिकृत नहीं था। दरअसल, पर्वतीय मार्गों पर व्यावसायिक यात्री वाहन चलाने के लिए चालक के ड्राइविंग लाइसेंस में परिवहन कार्यालय में टेस्ट देकर हिल इंडोर्समेंट कराना आवश्यक होता है। दुर्घटना के बाद उक्त चालक के डीएल में अवैध रूप से हिल इंडोर्समेंट कराया जा रहा था। वहीं, अब वाहन की तकनीकी जांच में भी चौकानें वाली बात पता चली है कि वाहन में 27 सीटें लगी हुई थी। हालांकि, अभी परिवहन अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। लेकिन, पूरे घटनाक्रम ने परिवहन विभाग व पुलिस की चेकिंग की पोल जरूर खोल दी है। दिल्ली से चलकर इस वाहन की सबसे पहले नारसन रुड़की में चेकिंग होनी चाहिए थी व उसके बाद हरिद्वार व ऋषिकेश में।

फिर बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट, देवप्रयाग पुलिस चेकपोस्ट पर भी वाहन को रोका जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रुद्रप्रयाग में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर भी तैनात रहती है, लेकिन इसने भी वाहन की जांच नहीं की।

हरियाणा, राजस्थान के वाहनों में सर्वाधिक शिकायत

परिवहन विभाग के सूत्रों की मानें तो मानक से अधिक सीट लगाकर वाहन संचालन करने की सबसे अधिक शिकायतें हरियाणा व राजस्थान में पंजीकृत यात्री वाहनों की हैं। पिछले वर्ष भी एक दर्जन ऐसी बसें पकड़ में आई थीं, जो चारधाम यात्रा में मानक से अधिक सीट लगाकर संचालित हो रही थीं। ऐसा टैक्स में चोरी के लिए किया जाता है। दरअसल, व्यावसायिक वाहन में सीट के हिसाब से परिवहन विभाग को टैक्स मिलता है। ऐसे में वाहन संचालक कम सीट में पंजीकृत वाहन में अतिरिक्त सीटें लगाकर अवैध तरीके से मुनाफा कमाते हैं। इस बार परिवहन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, यही कारण है कि वाहन बेधड़क ओवरलोडिंग में दौड़ रहे।

हरकत में आए अधिकारी, जांच शुरू

रुद्रप्रयाग में हुई दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। देहरादून के आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने सोमवार को यात्रा मार्गों की चेकपोस्ट व प्रवर्तन दलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन चालकों से भी बात कर उनकी काउंसिलिंग की। आरटीओ ने चालकों से बीच-बीच में विश्राम लेने और जबदरस्ती वाहन न चलाने को कहा। आरटीओ ने बताया कि मार्गों पर 55 वाहनों के ओवरलोडिंग व ओवरस्पीडिंग में चालान किए गए। आरटीओ ने यात्रियों को भी समझाया कि चालक पर लगातार वाहन चलाने, तेज दौड़ाने या पूरी रात वाहन चलाने का दबाव न बनाएं।

You Might Also Like

महिलाओं के लिए दून असुरक्षित ! महिला आयोग ने किया खारिज

दून और उत्‍तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट, स्कूलो में छुट्टी

बीएसएनएल ने बढ़ाई ‘आज़ादी का प्लान’ की अवधि, 15 सितंबर तक फायदा

केदारनाथ के बाद बदरीनाथ यात्रा भी रोकी गई, अभी हेमकुंड साहिब भी नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा 3 सितंबर तक स्थगित, मौसम को देखते हुए लिया फैसला

TAGGED: Seven extra seats were illegally installed in the 20 seat pass tempo-traveller.
Web Editor June 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुबह की सैर पर निकले धामी,   खुद बनाई अदरक वाली चाय
Next Article केदारनाथ पैदल मार्ग पर ढाबा ढहा, मलबे में दबे सात तीर्थयात्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं के लिए दून असुरक्षित ! महिला आयोग ने किया खारिज
उत्तराखंड September 1, 2025
दून और उत्‍तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट, स्कूलो में छुट्टी
उत्तराखंड September 1, 2025
बीएसएनएल ने बढ़ाई ‘आज़ादी का प्लान’ की अवधि, 15 सितंबर तक फायदा
उत्तराखंड September 1, 2025
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 800 से अधिक की मौत, हजारों घायल
देश-विदेश September 1, 2025

Recent Posts

  • महिलाओं के लिए दून असुरक्षित ! महिला आयोग ने किया खारिज
  • दून और उत्‍तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट, स्कूलो में छुट्टी
  • बीएसएनएल ने बढ़ाई ‘आज़ादी का प्लान’ की अवधि, 15 सितंबर तक फायदा
  • अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 800 से अधिक की मौत, हजारों घायल
  • केदारनाथ के बाद बदरीनाथ यात्रा भी रोकी गई, अभी हेमकुंड साहिब भी नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,683)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,643)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,138)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,952)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,887)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?