By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नशे में धुत अधिकारी ने कार से एक महिला और दोे बच्चियों को रौंदा, मौत
Share
Notification Show More
Latest News
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नशे में धुत अधिकारी ने कार से एक महिला और दोे बच्चियों को रौंदा, मौत
क्राइम

नशे में धुत अधिकारी ने कार से एक महिला और दोे बच्चियों को रौंदा, मौत

Web Editor
Last updated: 2024/06/25 at 3:52 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

नई टिहरी : नई टिहरी में दिल दहला देने वाली घटना में कार की जोरदार टक्कर से 01 महिला और 02 बच्चियों की मौत हो गई। यह हादसा जाखणीधार के खंड विकास अधिकारी (प्रभारी) देवी प्रसाद चमोली की वैगन-आर कार से हुआ। इस दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही महिला और 02 बच्चियों को रॉन्ग साइड पर बहुत तेज टक्कर मार दी। हादसे में महिला उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बच्चियों की अस्पताल में मौत हो गई।

टिहरी के एएसपी जेएआर जोशी के मुताबिक सोमवार देर शाम बौराड़ी निवासी रीना नेगी (36 वर्ष) अपनी भतीजी अग्रिमा (10 वर्ष) और अन्विता (07 वर्ष) के साथ नगर पालिका कार्यालय की रोड पर घूमने निकली थीं। इसी दौरान शाम 07 बजे के आसपास वहां से गुजर रही खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) डीपी चमोली की तेज रफ्तार निजी कार ने उन्हें टक्कर मर दी। बीडीओ की कार ने दो अन्य व्यक्तियों को भी टक्कर मारी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीडीओ में नशे की पुष्टि, गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक डीपी चमोली के मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि की गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद बीडीओ की कार भी पलट गई थी। उसी दौरान सड़क पर टहल रही एक अन्य बच्ची कार की चपेट में आने से बाल-बाल बची। आसपास के लोगों ने कार की चपेट में आई महिला, बच्चियों और दो अन्य व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद पलटी कार को खड़ा कर बीडीओ को पुलिस के हवाले किया गया।

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: death, Drunk officer crushes a woman and two girls with his car
Web Editor June 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिंदी और लिपिस्टिक लगाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सहायक प्रबंधक ने की आत्‍म हत्‍या
Next Article लुटेरी दुल्‍हन के संपर्क में आए तीन लोेग एचआईवी संक्रमित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड July 23, 2026

Recent Posts

  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,400)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,258)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,756)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,709)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,503)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?