By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 10 साल पुराने दून में परिवार के पांच लोगों की हत्‍या के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
Share
Notification Show More
Latest News
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 10 साल पुराने दून में परिवार के पांच लोगों की हत्‍या के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
उत्तराखंड

10 साल पुराने दून में परिवार के पांच लोगों की हत्‍या के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Web Editor
Last updated: 2024/07/05 at 1:37 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून में वर्ष 2014 की दीपावली की रात अपने ही परिवार के 05 सदस्यों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या में दोषी साबित किए गए हरमीत के मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऋतु बाहरी और जस्टिस अलोक कुमार की खंडपीठ ने फांसी की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। निचली अदालत से हरमीत सिंह को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पुष्टि करने के लिए मामला हाई कोर्ट रिफ्रेंस के लिए भेजा गया था।

देहरादून के आदर्श नगर में इस सनसनीखेज हत्याकांड के अभियुक्त हरमीत को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पंचम) आशुतोष मिश्रा ने 05 अक्टूबर 2021 को फांसी की सजा सुनाने के साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया था। अभियोजन के अनुसार 23 अक्टूबर 2014 को हरमीत ने पिता जय सिंह, सौतेली मां कुलवंत कौर, गर्भवती बहिन हरजीत कौर, 03 साल की भांजी सुखमणि सहित बहन के कोख में पल रहे गर्भस्थ शिशु की भी निर्मम तरीके से चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार हत्यारे ने परिवार के पांचों सदस्यों की हत्या करने के लिए चाकू से 85 बार वार किया था।

पुलिस जांच में पता चला था कि हरमीत के पिता की दो शादियां थी। हरमीत को अंदेशा था कि कहीं उसके पिता सारी संपत्ति सौतेली बहन के नाम पर ना कर दें। उसकी सौतेली बहिन एक सप्ताह पहले अपनी डिलीवरी के लिए मायके आई थी। शादी की सालगिरह 25 अक्टूबर को होने की वजह से वह अपने बच्चे की डिलीवरी सालगिरह के दिन ही कराना चाहती थी। अगर वह डिलीवरी एक दिन पहले करा लेती तो शायद बच्चे व गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकती थी। इसका फायदा उठाते हुए दीपावली की रात को घर पर पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

इस केस का मुख्य गवाह पांच वर्षीय कमलजीत बच गया था। हत्यारे ने घटना को चोरी की दिखाने के लिए अपना हाथ भी काट लिया था। 24 अक्टूबर को पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सत्र न्यायालय ने गर्भस्थ शिशु की मौत को भी हत्या करार दिया। केस में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार गुप्ता ने बताया था कि अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम (रेयर ऑफ द रेयरेस्ट) मानते हुए फैसला सुनाया।

सत्र न्यायालय में तकरीबन एक घंटा चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से वर्ष 2008 में बिहार, वर्ष 1980 व 1983 में पंजाब में सामने आए ऐसे ही मामलों में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा की दलील पेश की गई थी। जिसके बाद अदालत ने हरमीत को फांसी की सजा सुनाई। वारदात का पता तब चला था, जब अगले दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे नौकरानी राजी उनके घर पहुंची। इस मामले में हरजीत कौर के बेटे कमल की गवाही अहम रही। वह इस घटना का एकमात्र चश्मदीद गवाह रहा। हरमीत ने कमल पर भी हमला किया था, मगर वह बच गया।

You Might Also Like

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर

शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत

उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि

ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 

TAGGED: Hearing completed in the High Court in the case of murder of five members of a 10-year-old family in Doon
Web Editor July 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग में तिलवाडा के पास वाहन खाई में गिरा, दो की मौत
Next Article देहरादून में बच्‍चे की मौत पर ठकेदार पर मुकदमा, मैदान में खोदे गए गडढे में गिरा था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड June 19, 2026
50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड June 19, 2026
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड June 18, 2026
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड June 18, 2026

Recent Posts

  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
  • 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
  • शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
  • उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
  • ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,624)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,547)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?