By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का केदारनाथ में प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का केदारनाथ में प्रदर्शन
उत्तराखंड

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का केदारनाथ में प्रदर्शन

Web Editor
Last updated: 2024/07/13 at 11:04 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति का शिलान्यास किए जाने के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को ऊखीमठ के बाद शनिवार को केदारनाथ धाम परिसर में भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी कि हिंदू परंपराओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित ऊखीमठ बाजार में एकत्र हुए और मंदिर की प्रतिकृति के शिलान्यास के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कराया जाना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

मुख्यमंत्री को इसके शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच पवन राणा ने कहा कि केदारघाटी के लोगों में दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण को लेकर आक्रोश है, वहीं मुख्यमंत्री धामी भी क्षेत्रीय स्तर की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर गढ़वाल क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

साथ ही कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता करके हजारों तीर्थ यात्रियों को कुमाऊं के धामों में भेजा गया। इससे केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के रोजगार को लेकर सरकार ने कोई भी ठोस प्रयास नहीं किए। जो रोजगार केदारनाथ धाम की वजह से मिल भी रहा है, उसे भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर चेतावनी दी गई कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो केदारनाथ धाम के साथ ही पूरी केदारघाटी में आंदोलन किया जाएगा।

You Might Also Like

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना

रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद

पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन

हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

TAGGED: Demonstration of pilgrim priests in Kedarnath against the replica of Kedarnath temple in Delhi.
Web Editor July 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को पराजित किया
Next Article आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा, जल लेने गोमुख नहीं जा पाएंगे कांवडिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड August 24, 2026
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड August 24, 2026
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
  • रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,042)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,914)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,423)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,318)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,107)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?