By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आराध्या बीज बाल अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आराध्या बीज बाल अभियान का शुभारंभ
उत्तराखंड

आराध्या बीज बाल अभियान का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2024/07/14 at 7:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

कोटद्वार : ग्रीन पल्स सोसायटी की ओर से शुरू किए गए आराध्या बीज बाल अभियान के शुभारंभ अवसर पर टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर शिक्षित किया। उन्होंने समझाया कि कैसे हर वस्तु का कार्बन फुट प्रिंट होता है और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण को कैसे नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने न्यूनतमवादी जीवनशैली अपनाने पर बल दिया, जिसमें हम अपनी आवश्यकताओं को कम करते हुए प्लास्टिक और अन्य हानिकारक पदार्थों का उपयोग कम करते हैं। उन्होंने ऐतिहासिक और पौराणिक वस्तुओं के प्रति तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाने पर भी उन्होंने जोर दिया। स्थानीय पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के पर्यावरणीय महत्व को समझाते हुए, उन्होंने बताया कि इनका संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है। भविष्यवादी सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बच्चों को देश और समाज के भविष्य के रूप में देखा और उनसे लगन और गंभीरता से जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत ने औद्योगिक क्रांति के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे असर के बारे में जानकारी दी। कहा कि धरा का अस्तित्व लंबे समय तक बना रहे, इसके लिए आज से ही प्रयास करने होंगे। सीड बाल अभियान को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सीड बाल के जरिए एक समय में काफी स्थानों पर वनों को विकसित किया जा सकता है। वनाग्नि को पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक बताते हुए उन्होंने जंगलों में लगने वाली आग से धरती की सतह राख हो जाती है व कई ऐसी प्रजातियां नष्ट हो जाती हैं, जो जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। कहा कि जंगलों में जितना आग लगेगी, धरा की आयु उतनी कम होती चली जाएगी।
इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार दीक्षा उपाध्याय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एम.कुशवाहा, टीजीसी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष लक्ष्मी घिल्डियाल, प्रधानाचार्या नीना, ग्रीन पल्स संस्था के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, उपाध्यक्ष परिणिता कंडवाल, डा.मोहन कुकरेती, दिग्विजय सिंह, मोहित कंडवाल, गणेश काला, योगेश जोशी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। संचालन सचिव प्रशांत कुकरेती ने किया।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Aaradhya Seed Child Campaign launched
Web Editor July 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हो सकते हैं भारी वर्षा के एक दो दौर, यलो अलर्ट
Next Article मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्‍याएं, दिए निस्‍तारण के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (9,905)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,229)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,889)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (7,773)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,675)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?