By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में पुलिस CCTNS पर हमला कर अपराधियों ने मांगी थी फिरौती
Share
Notification Show More
Latest News
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में पुलिस CCTNS पर हमला कर अपराधियों ने मांगी थी फिरौती
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पुलिस CCTNS पर हमला कर अपराधियों ने मांगी थी फिरौती

Web Editor
Last updated: 2024/10/09 at 3:02 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादूनः उत्तराखंड में साइबर हमला करने वालों ने सबसे पहले पुलिस के क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में सेंध लगाई थी। रैनसमवेयर से अपराधियों ने बिटकॉइन में कुछ फिरौती मांगी थी। इसके बाद ही इस हमले की पहचान हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एनआईए समेत कई केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं।

तीन अक्तूबर को हुए साइबर हमले के सदमे से अभी तक आईटीडीए नहीं उबर पाया है। महत्वपूर्ण वेबसाइटें सुरक्षित नेटवर्क पर चलाई गई हैं, लेकिन अभी तक साइबर अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई। ये भी नहीं पता कि ये हमला देश के भीतर से हुआ या किसी अन्य देश से।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने सबसे पहले सीसीटीएनएस नेटवर्क पर हमला किया। इससे प्रदेश के 160 थाने जुड़े हुए हैं। इसके माध्यम से एफआईआर से लेकर चार्जशीट, पुलिसकर्मियों के सभी काम होते हैं। रैनसमवेयर हमला करने वालों ने एवज में बिटकॉइन में फिरौती भी मांगी थी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसटीएफ की टीम अपने साइबर विशेषज्ञों के साथ मिलकर इसकी तहकीकात में जुटी है कि साइबर अपराधी कहां के थे। उन्होंने किस तरह से नेटवर्क ब्रीच किया है। उधर, एनआईए समेत केंद्रीय एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम लगातार आईटीडीए में जुटी हुई है।

क्या होता है रैनसमवेयर

सामान्य भाषा में कहें तो रैनसमवेयर एक प्रकार का मैलवेयर यानी सॉफ्टवेयर है, जो किसी सिस्टम में घुसने के बाद उसे लॉक कर देता है। इसके बदले में फिरौती की मांग की जाती है। साइबर अपराधी इस दौरान फिरौती न देने पर डाटा को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी देता है।

साइबर हमला पूरे सिस्टम पर था। सीसीटीएनएस इसकी जद में आया तो हमारी टीम ने इसे तुरंत पहचान लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम हमले की पड़ताल में जुटी है।
– अमित सिन्हा, एडीजी प्रशासन, पुलिस टेलीकॉम व सीसीटीएनएस

You Might Also Like

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा

कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

TAGGED: Criminals had demanded ransom by attacking police CCTNS in Uttarakhand
Web Editor October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रेहड़ी-ठेली संचालकों व फेरीवालों को मिलेगा निशुल्क फूड लाइसेंस
Next Article एसजीआरआरयू में बही गीत संगीत की सुरलहरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026

Recent Posts

  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,352)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,291)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,428)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,718)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,416)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?