By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण
Share
Notification Show More
Latest News
old banyan tree sunhera revolutionaries : A Forgotten Chapter : The Old Banyan Tree , A Silent Witness to the Hanging of 152 Revolutionaries
उत्तराखंड
Kunja Bahadurpur Revolt 1824 : सुनहरा गांव का बूढा बरगद, जिसकी शाख पर फंदे से झूले थे 152 क्रांतिकारी
उत्तराखंड
Uttarakhand water projects : प्रदेश मे चेक डैम और बैराज का पांच वर्षों का प्‍लान होगा तैयार
उत्तराखंड
Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद
उत्तराखंड
Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण
उत्तराखंड

56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण

Web Editor
Last updated: 2024/12/20 at 2:56 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

सतपुली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पौड़ी जिले के सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें123 करोड़ 53 लाख की 04 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोली खाल व बीरोंखाल में नवीन भवन का निर्माण कराए जाने, विकासखण्ड एकेश्वर व कल्जीखाल के मध्य नयार पाटीसैण व असवालस्यूँ के मध्य पश्चिमी नयार नदी के ऊपर मोटर पुल निर्माण कराए जाने, विकासखण्ड एकेश्वर मुख्यालय में मिनी स्टेडियम का निर्माण , रवांसा नदी के ऊपर निर्मित पीपलडोंगा पुल से 500 मीटर ऊपर की ओर बैराज का निर्माण, ताड़केश्वर महादेव में पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 172 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। यह योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। सतपुली झील का निर्माण पूरा होने से यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए भी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक बताया था, और इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है। आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली कई पीढ़ियों को भी होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में वृहद स्तर पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति हर क्षेत्र में क्रांति ला रही है। मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पाद आज बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी फेल कर रहे हैं, जिनकी डिमांड विदेशों तक होने लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए भी हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में 5000 एकड़ से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा 2025 के जनवरी माह में हम प्रदेश में यूसीसी लागू करने जा रहे है। बहुत जल्द हम राज्य की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त भू कानून लाने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र में विकास योजनाओं की स्वीकृति के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल, विधायक लैन्सडौन दिलीप महंत, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, ब्लॉक द्वारीखाल के प्रशासक महेन्द्र राणा, प्रशासक कल्जीखाल बीना राणा, प्रशासक पोखड़ा प्रीति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

old banyan tree sunhera revolutionaries : A Forgotten Chapter : The Old Banyan Tree , A Silent Witness to the Hanging of 152 Revolutionaries

Kunja Bahadurpur Revolt 1824 : सुनहरा गांव का बूढा बरगद, जिसकी शाख पर फंदे से झूले थे 152 क्रांतिकारी

Uttarakhand water projects : प्रदेश मे चेक डैम और बैराज का पांच वर्षों का प्‍लान होगा तैयार

Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद

Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट

TAGGED: Satpuli lake will be constructed at a cost of Rs 56 crore
Web Editor December 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय फलक पर बिखेरी चमक
Next Article सम्मान समारोह में प्रतीक के तौर पर दी जाएंगी स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुुएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

old banyan tree sunhera revolutionaries : A Forgotten Chapter : The Old Banyan Tree , A Silent Witness to the Hanging of 152 Revolutionaries
उत्तराखंड August 13, 2025
Kunja Bahadurpur Revolt 1824 : सुनहरा गांव का बूढा बरगद, जिसकी शाख पर फंदे से झूले थे 152 क्रांतिकारी
उत्तराखंड August 13, 2025
Uttarakhand water projects : प्रदेश मे चेक डैम और बैराज का पांच वर्षों का प्‍लान होगा तैयार
उत्तराखंड August 13, 2025
Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद
उत्तराखंड August 12, 2025

Recent Posts

  • old banyan tree sunhera revolutionaries : A Forgotten Chapter : The Old Banyan Tree , A Silent Witness to the Hanging of 152 Revolutionaries
  • Kunja Bahadurpur Revolt 1824 : सुनहरा गांव का बूढा बरगद, जिसकी शाख पर फंदे से झूले थे 152 क्रांतिकारी
  • Uttarakhand water projects : प्रदेश मे चेक डैम और बैराज का पांच वर्षों का प्‍लान होगा तैयार
  • Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद
  • Uttarakhand Red Alert : मौसम : देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,630)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,585)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,083)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,894)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,825)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?