By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हाई कोर्ट पहुंचा यूसीसी विरोध का प्रकरण, राज्य और केंद्र से मांगा जवाब
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
उत्तराखंड
15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हाई कोर्ट पहुंचा यूसीसी विरोध का प्रकरण, राज्य और केंद्र से मांगा जवाब
उत्तराखंड

हाई कोर्ट पहुंचा यूसीसी विरोध का प्रकरण, राज्य और केंद्र से मांगा जवाब

Web Editor
Last updated: 2025/02/13 at 2:42 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रावधान लागू होने के साथ जगह-जगह किए जा रहे विरोध के बीच प्रकरण नैनीताल हाई कोर्ट में पहुंच गया। यूसीसी के प्रावधानों को चुनौती देती जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 06 सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सुनवाई के दौरान वर्चुअल रूप में पेश हुए भारत सरकार के सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाओं को निराधार बताया है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार ने नैतिक आधार पर कानून बनाया है और कानून बनाने का अधिकारी विधायिका में निहित है।

बुधवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष देहरादून के डालनवाला निवासी एलमशुद्दीन, नैनीताल के भीमताल निवासी सुरेश सिंह नेगी, हरिद्वार निवासी इकरा की अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की गई। याचिकाओं में विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय से संबंधित विवाह, तलाक, इद्दत और विरासत के संबंध में समान नागरिक संहिता-2024 के प्रावधानों को चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने न्यायालय के समक्ष दलील दी कि कुरान और उसकी आयतों के नियम हर मुसलमान के लिए एक आवश्यक धार्मिक प्रथा हैं। यूसीसी इन धार्मिक मामलों में अनावश्यक दखल या अवरोध पैदा कर रही है। जो कि कुरान की आयतों के विपरीत है। मुसलमान बने रहने के लिए व्यक्ति को कुरान और उसकी आयतों का पालन करना होता है। यह भी तर्क दिया कि यूसीसी भारत के संविधान के अनुच्छेद-25 का उल्लंघन करता है। अनुच्छेद 25 धर्म के पालन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। जबकि यह कानून अल्पसंख्यकों के रीति रिवाजों की अनदेखी भी करता है।

इसके अलावा कहा गया कि कुरान की आयतों का पालन करना एक मुसलमान के लिए अनिवार्य धार्मिक अभ्यास है और सिविल कानून बनाकर राज्य किसी मुस्लिम व्यक्ति को ऐसा कुछ भी करने का निर्देश नहीं दे सकता, जो कुरान की आयतों के विपरीत हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला के लिए इद्दत की अवधि अनिवार्य है। यूसीसी में इसे समाप्त करके मुसलमानों के धार्मिक अभ्यास का उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही इसे पारसी विवाह पद्वति की अनदेखी भी बताया गया।

अधिवक्ता ने कहा कि यूसीसी भारत के संविधान के अनुच्छेद-245 का भी उल्लंघन करता है, क्योंकि यह एक राज्य कानून है। याचिका में लिव-इन रिलेशनशिप के अनिवार्य पंजीकरण और इसके अभाव में दंडात्मक सजा को भी चुनौती दी गई है। कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। यूसीसी संविधान की प्रस्तावना का भी उल्लंघन करता है। प्रस्तावना आस्था, अभिव्यक्ति, विश्वास और धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देती है और यह कानून उसे नियंत्रित करता है। अब याचिकाओं पर अगली सुनवाई 06 सप्ताह बाद होगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके

15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

TAGGED: answers sought from state and center, Case of UCC protest reaches High Court
Web Editor February 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 27 फरवरी को गंगा के मायके मुखवा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
Next Article उत्‍तराखंड के कई जिलों में  बदले गए सीएमओ और सीएमएस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
उत्तराखंड June 28, 2026
15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड June 27, 2026
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
  • 15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,288)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,151)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,642)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,574)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,406)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?