By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महिलाओं को सबल बनाने के लिए चल रही अनेक योजनाएं
Share
Notification Show More
Latest News
वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
उत्तराखंड
नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
क्राइम
बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम
क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?
राजनीती
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > महिलाओं को सबल बनाने के लिए चल रही अनेक योजनाएं
उत्तराखंड

महिलाओं को सबल बनाने के लिए चल रही अनेक योजनाएं

Web Editor
Last updated: 2025/03/09 at 4:16 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी स्टेडियम में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की मातृशक्ति के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले लगभग 11 वर्षों में देशभर में 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन के बैंक खाते खोले गए। देश में लखपति दीदी योजना के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प पूरा करने के साथ ही 30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन देकर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए देश की संसद ने लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देने का कानून पास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में राज्य की बेटियों को 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देकर हर विभाग में उनका उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड 01 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। वर्ष 2025 पूर्ण होने तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति श्री विनय रोहिला एवं डॉ. संजीव कुमार मौजूद थे।

You Might Also Like

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें

निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक जगमोहन सेठी को किया याद, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

पता चलेगा आपदा में कितने कारगर रहे जीपीआर, थर्मल इमेजर व ड्रोन जैसे उपकरण

गंगोत्री हाईवे के डूबे हुए भाग के लिए तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग

TAGGED: Many schemes are being run to empower women
Web Editor March 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट पर दी जानकारी
Next Article मैंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, एक कुंतल मिलावटी पनीर नष्‍ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
उत्तराखंड August 28, 2025
नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
क्राइम August 28, 2025
बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड August 28, 2025
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम August 28, 2025

Recent Posts

  • वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
  • नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
  • बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
  •  वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,673)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,631)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,129)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,944)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,876)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?