By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिले बताएंगे चार धाम यात्रा में कैसे होगी यात्रियों की सुरक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
उत्तराखंड
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम
रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड क्राइम
ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड
राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जिले बताएंगे चार धाम यात्रा में कैसे होगी यात्रियों की सुरक्षा
उत्तराखंड

जिले बताएंगे चार धाम यात्रा में कैसे होगी यात्रियों की सुरक्षा

Web Editor
Last updated: 2025/04/06 at 1:46 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को चार धाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि वे एक सुरक्षित वातावरण में अपनी चारधाम यात्रा पूरी करें।
उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग सभी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी लगातार चारधाम यात्रा को लेकर सभी रेखीय विभागों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और उसी के अनुरूप विभागों द्वारा अपनी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तथा एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से पिछले वर्ष भी चारधाम यात्रा के सफल व सुचारू संचालन हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। एनडीएमए द्वारा कई अहम सुझाव दिए गए थे, जिन्हें गत वर्ष की चार धाम यात्रा में शामिल करते हुए यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल सात जनपदों में की जाएगी। मॉक ड्रिल में विभिन्न जनपदों की चार धाम यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां को धरातल पर परखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनपदों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर सिनेरियो जनरेट किए जाएंगे और यह देखा जाएगा की राहत और बचाव दलों द्वारा कितनी तवरित गति से कार्य किया गया तथा कहां कमियां रहीं। जहां-जहां भी कमियां रहेंगी, उन्हें दुरुस्त कर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में विभागीय स्तर पर गठित विभिन्न कमेटियों के कार्य दायित्वों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, वित्त नियंत्रक श्री अभिषेक कुमार आनंद, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी, यूएलएमएमसी के निदेशक श्री शांतनु सरकार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश मोहन खंकरियाल के साथ ही यूएसडीएमए, यूएलएमएमसी तथा यू प्रिपेयर के विशेषज्ञ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनडीएमए परखेगा जनपदों की तैयारियां
देहरादून। 16 अप्रैल को ओरियंटेशन एंड कोआर्डिनेशन कांफेंस, 22 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल एनडीएमए के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगी। इस दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि, भीड़ प्रबंधन आदि के दौरान जनपदों की तैयारियां कैसी हैं, इन्हें परखा जाएगा। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग मुख्य जनपद हैं, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून ट्रांजिट जिलों की श्रेणी में आते हैं।

जिले बताएंगे, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कैसे की जाएगी
देहरादून। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न रेखीय विभागों की चार धाम यात्रा प्रबंधन को लेकर तैयारियों को परखा जाएगा। इसके साथ ही यदि चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर भगदड़ की स्थिति होती है, अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन होता है और मार्ग बंद होते हैं, ट्रैफिक के दबाव के कारण सड़कों तथा बाजारों में जाम लगता है तो विभिन्न विभाग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या-क्या करेंगे, इसकी रिहर्सल की जाएगी।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी

राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज

Kedarnath के लिए 8 हेली ऑपरेटर तय, किराये में मामूली संशोधन

TAGGED: Districts will tell how the safety of passengers will be ensured during Char Dham Yatra
Web Editor April 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई
Next Article 94 प्रतिष्ठानों पर छापे, साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर की भी जांच, कई जिलों से नमूने एकत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
उत्तराखंड April 1, 2026
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम April 1, 2026
रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड क्राइम March 31, 2026
ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड March 31, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
  • ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
  • राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,078)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,973)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,473)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,343)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,259)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?