By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हाइकोर्ट ने चार सौ से ज्‍यादा तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण को दी हरी झंडी
Share
Notification Show More
Latest News
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हाइकोर्ट ने चार सौ से ज्‍यादा तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण को दी हरी झंडी
उत्तराखंड

हाइकोर्ट ने चार सौ से ज्‍यादा तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण को दी हरी झंडी

Web Editor
Last updated: 2025/05/06 at 2:24 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

नैनीताल :  प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों के 417 अध्यापकों को विनियतीकरण करने  को हाइकोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। इनके मामले में साल 2015 से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। उत्तराखण्ड राज्य बनाम माया नेगी व अन्य मामले में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व आशीष नैथानी की उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने यह फैसला दिया है।राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों के प्रकरण में वर्ष 2015 में उच्च न्यायालय के एकल पीठ के जज सुधांशु धूलिया ने अपने आदेश में कहा था कि पीटीए शिक्षको के पदों को रिक्त मानते हुए उन्हें सीधी भर्ती से भरा जाय।
एक पीठ के इस निर्णय को राज्य सरकार एवं मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षक सन्दीप रावत एवं जनार्दन जोशी ने नैनीताल उच्च न्यायालय की संयुक्त बैंच में अपील की। इसी दौरान 2017 में राज्य सरकार के द्वारा 15000 रु मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम -2006 की धारा -41 में संशोधन को तदर्थ नियुक्ति प्रदान कर दी गई किन्तु मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा।
26 नवम्बर 2024 को शिक्षा मन्त्री डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मेजर स्वतन्त्र मिश्रा , प्रदेश महामन्त्री जगमोहन रावत, प्रदेश अध्यक्ष तदर्थ यूनियन के साथ उच्च स्तरीय त्रिस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में तदर्थ पीटीए शिक्षकों के विनियमितिकरण करने पर निर्णय लिया गया। किन्तु शासन द्वारा विनियमतीकरण के प्रस्ताव को उच्च न्यायालय में लम्बित होने के कारण होल्ड कर दिया गया था । पांच मई को हुई अन्तिम सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित संयुक्त पीठ ने धारा -40 के अन्तर्गत तदर्थ शिक्षकों को राहत देते हुए कहा कि किसी भी पीटीए शिक्षकों का अहित नही किया जायेगा और किसी भी दशा में शासनादेशों – एक्ट के अनुरूप कार्यरत शिक्षकों को बाहर नही किया जायेगा। न्यायालय में केस की पैरवी कर रहे सन्दीप रावत , जनार्दन जोशी और डॉ महावीर सिंह विष्ट ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से तदर्थ पीटीए शिक्षकों के विनियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है ।

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष स्वतन्त्र मिश्रा , प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल डॉ महावीर सिंह विष्ट ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ शीघ्र ही शिक्षा मन्त्री से 26 नवम्बर 2024 की बैठक में हुये कार्यवृत्त के अनुसार तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण पर शीघ्र कार्यवाही करेगा।
तदर्थ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रावत व संरक्षक जनार्दन जोशी ने न्यायालय के फैसले पर ख़ुशी जाहिर की है।

You Might Also Like

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

TAGGED: The High Court gave the green signal to the regularization of more than four hundred ad-hoc teachers
Web Editor May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने टेका श्री दरबार साहिब में मत्था
Next Article नैनीताल दुष्‍कर्म प्रकरण में हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,007)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,912)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,402)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,269)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,201)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?