नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मददेनजर अस्थायी तौर पर बंंद किए गए 32 हवाई अडडों से अब विमानों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
नागरिक उडडयन मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इन सभी एयरपोर्ट को 15 मई तक के लिए बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब इन्हें सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए खोल दिया गया है। ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन्स से सीधे उड़ान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन्स की वेबसाइट देखें।
गौरतलब है कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबद्ध विमानन प्राधिकरणों ने 9 से 14 मई 2025 (जो 15 मई 2025 को 0529 आईएसटी के अनुरूप है) तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी तरह के नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए नोटिस टू एयरमैन (नोटम) की एक श्रृंखला जारी की थी।
प्रभावित हवाई अड्डे
1. आदमपुर
2. अम्बाला
3. अमृतसर
4. अवंतीपुर
5. बठिंडा
6. भुज
7. बीकानेर
8. चंडीगढ़
9. हलवारा
10. हिंडन
11.जैसलमेर
12. जम्मू
13. जामनगर
14. जोधपुर
15. कांडला
16. कांगड़ा (गग्गल)
17. केशोद
18. किशनगढ़
19. कुल्लू मनाली (भुंतर)
20. लेह
21.लुधियाना
22. मुंद्रा
23. नलिया
24. पठानकोट
25.पटियाला
26. पोरबंदर
27. राजकोट (हीरासर)
28.सरसावा
29. शिमला
30. श्रीनगर
31. थोइस
32. उत्तरलाई