रविवार को भी जंगलचट्टी में हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति ने गंवाई थी जान
बुधवार को हुए भूस्खलन में तीन घायल, दो को गंभीर चोटें
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के प्रमुख पडाव गौरीकुंड सेे केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पैदल मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी में एक बार फिर भूूूूूूस्खलन के मलबे में चपेट में आने से कुछ लोग खाई में जा गिरे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल हुए हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर है। गौरतलब है कि बीते रविवार को भी जंगलचट्टी में मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना बुधवार पूर्वाहन 11.20 बजे की है। जंगलचट्टी में एक बरसाती नाले के पास पहाडी से अचानक मलबा गिरना शुरू हो गया। मलबे की चपेट में कुछ यात्री व डण्डी कण्डी संचालक आ गए और ये खाई में जा गिरे। घटना की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की जान गई है और तीन जख्मी हुए हैं। घायलों को गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
मृतक
1. नितिन कुमार, निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)
2. चंद्रशेखर, निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)
घायलों का विवरण
1. संदीप कुमार (22 वर्ष), निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर) – दोनों पैरों व कमर में चोटें।
2. नितिन मन्हास (16 वर्ष), निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मज़दूर) – दाहिने हाथ पर खरोंच।
3. आकाश चितरिया (40 वर्ष), निवासी गुजरात (यात्री) – चोटों का इलाज जारी।