By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी में चलते वाहन की छत पर चढ़कर बना रहे थे रील, पुलिस ने बना दी रेल
क्राइम
पता चलेगा आपदा में कितने कारगर रहे जीपीआर, थर्मल इमेजर व ड्रोन जैसे उपकरण
उत्तराखंड
गंगोत्री हाईवे के डूबे हुए भाग के लिए तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
उत्तराखंड
सीएम ने किया स्यानाचट्टी में यमुना पर बनी झील का निरीक्षण, गाद हटाने के निर्देश
उत्तराखंड
अस्‍सी मीटर गहरी खाई में गिरे महेंद्र के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए
देश-विदेश

व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए

Web Editor
Last updated: 2025/06/27 at 5:10 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

ब्रुसेल्स  :  खुद को दुनिया का पंच प्रधान मानने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी हरकतो के लिए रोज ही सुर्खियों में रहते हैं। पता नहीं दुनिया में इसी चौधराहट का नतीजा है या कुछ और अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट  हाउस ने डोनाल्ड ट्रम्प के लिए “डैडी” शब्द को अपनाया है। बाकयदा एक्‍स पर पोस्‍ट किया गया “डैडीज़ होम”। खैैर वैश्‍विक नेता इस पर खूब चुटक ले रहे हैं।

पिछले दिनों  नार्थ अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)  के  महासचिव मार्क रूटे ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में इस शब्द का इस्तेमाल किया। रूटे ने बुधवार को शिखर सम्मेलन में ट्रम्प के साथ तब “डैडी” शब्द का प्रयोग किया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध विराम के उल्लंघन के लिए इजरायल और ईरान की आलोचना की थी।  रूटे ने हंसते हुए कहा था ” कभी-कभी पिताजी को  उन्हें रोकने के लिए कठोर भाषा का प्रयोग करना पड़ता है।” ट्रंप ने कहा था कि ईरान और इजरायल इतने लंबे समय से इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं”।

शिखर सम्मेलन के बाद समाचार एजेंसी रॉयटर्स से रूट ने कहा कि उन्होंने “डैडी” शब्द का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया था कि कुछ सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका को किस तरह देखते हैं, यह शब्‍द राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए नहीं था। उन्‍होंने कहा कि यूरोप में, मैं कभी-कभी देशों को यह कहते हुए सुनता हूँ, ‘अरे, मार्क, क्या अमेरिका हमारे साथ रहेगा?’ और मैंने कहा कि यह कुछ-कुछ ऐसा लगता है जैसे कोई छोटा बच्चा अपने पिता से पूछ रहा हो, ‘अरे, क्या आप अभी भी परिवार के साथ रह रहे हैं?’।  यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब यह है कि अन्य नाटो सदस्य उन बच्चों की तरह हैं जो रक्षा पर अधिक खर्च करने की प्रतिज्ञा के बाद अब बड़े हो रहे हैं, रूट ने कहा कि वे “पहले ही बड़े हो चुके हैं”।

 

 

(साभार : रायटर)

You Might Also Like

Indian Railways round trip discount : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को तोहफा,  राउंड ट्रिप पैकेज पर किराए में 20% की छूट

Scarlet Finch Uttarakhand : “The Red Soldier” Soaring in the Himalayan Air

Uttarakhand leopard behavior : उत्‍तराखंड में उलझन में डाल रही गुलदार की “चाल”

पटरियाें पर जल्‍द दौडेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Battlefield Tourism: Feel the Thrill of the ‘Ranbhoomi’ from Gunji to Galwan

TAGGED: No more White House sir, now say Daddy's Home
Web Editor June 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रोजेक्‍ट एलीफेंट : 3,452.4 किमी संवेदनशील रेलवे खंडों मे 77 उच्च जोखिम वाले क्षेत्र
Next Article रुद्रप्रयाग बस हादसा : सुबह फिर शुरू हुआ खोज अभियान, एक शव मिला, मरने वालों की संख्‍या बढकर चार हुई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी में चलते वाहन की छत पर चढ़कर बना रहे थे रील, पुलिस ने बना दी रेल
क्राइम August 27, 2025
पता चलेगा आपदा में कितने कारगर रहे जीपीआर, थर्मल इमेजर व ड्रोन जैसे उपकरण
उत्तराखंड August 27, 2025
गंगोत्री हाईवे के डूबे हुए भाग के लिए तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
उत्तराखंड August 27, 2025
सीएम ने किया स्यानाचट्टी में यमुना पर बनी झील का निरीक्षण, गाद हटाने के निर्देश
उत्तराखंड August 27, 2025

Recent Posts

  • टिहरी में चलते वाहन की छत पर चढ़कर बना रहे थे रील, पुलिस ने बना दी रेल
  • पता चलेगा आपदा में कितने कारगर रहे जीपीआर, थर्मल इमेजर व ड्रोन जैसे उपकरण
  • गंगोत्री हाईवे के डूबे हुए भाग के लिए तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
  • सीएम ने किया स्यानाचट्टी में यमुना पर बनी झील का निरीक्षण, गाद हटाने के निर्देश
  • अस्‍सी मीटर गहरी खाई में गिरे महेंद्र के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,628)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,127)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,941)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,873)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?