By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रोजेक्‍ट एलीफेंट : 3,452.4 किमी संवेदनशील रेलवे खंडों मे 77 उच्च जोखिम वाले क्षेत्र
Share
Notification Show More
Latest News
ऋषिकेश के उप-निबंधक पर गिरी गाज, डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने किया निलंबित
उत्तराखंड
वेस्ट वाटर को पीने योग्य बनाएगी काई 
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
उत्तराखंड
विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
उत्तराखंड
भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा
करियर
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > प्रोजेक्‍ट एलीफेंट : 3,452.4 किमी संवेदनशील रेलवे खंडों मे 77 उच्च जोखिम वाले क्षेत्र
देश-विदेश

प्रोजेक्‍ट एलीफेंट : 3,452.4 किमी संवेदनशील रेलवे खंडों मे 77 उच्च जोखिम वाले क्षेत्र

Web Editor
Last updated: 2025/06/27 at 4:48 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

 विश्व हाथी दिवस पर आयोजित समारोह में दिए जाएंगे गज गौरव पुरस्कार

देहरादून : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में प्रोजेक्ट एलीफेंट की 21 वीं संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाथी क्षेत्र वाले राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और प्रक्षेत्र विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रमुख संरक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट एलीफेंट की प्रगति की समीक्षा की और भारत में हाथी संरक्षण के लिए भावी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मानव-हाथी संघर्ष पर ध्यान दिया गया, जो मानव सुरक्षा और हाथी संरक्षण के लिए निरंतर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। चर्चाओं में मानव-हाथी संघर्ष के प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी पर ज़ोर दिया गया। भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदायों, विशेष रूप से, उन क्षेत्रों में जो मानव-वन्यजीव संघर्ष से बुरी तरह प्रभावित हैं, को सक्रिय भागीदार बनाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष का प्रभावी प्रबंधन वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रमों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। श्री यादव ने अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों और जमीनी स्तर के संरक्षण कार्यकर्ताओं की कार्य स्थितियों में सुधार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने जागरूकता उत्पन्न करने के महत्व पर जोर देते हुए, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए भारतीय रेलवे, विद्युत मंत्रालय, एनएचएआई और खदान डेवलपर्स के साथ समन्वित प्रयासों का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सलीम अली पक्षी विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र (एसएसीओएन), भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) और राज्य वन प्रशिक्षण संस्थानों जैसे संस्थानों को जागरूकता और लोक संपर्क कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। श्री यादव ने रेलवे दुर्घटनाओं के कारण हाथियों की मौतों पर डेटा के प्रणालीगत संग्रह और विश्लेषण की आवश्यकता तथा राज्यों, संस्थानों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने के महत्व पर भी जोर दिया ताकि इन क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में प्रमुख पहलों पर जानकारी दी गई, जैसे कि दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में मानव-हाथी संघर्ष पर क्षेत्रीय कार्य योजना तैयार करना, 3,452.4 किलोमीटर संवेदनशील रेलवे खंडों को कवर करने वाले सर्वेक्षणों को पूरा करना, जिसमें 77 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गई; और बंदी हाथियों की डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रगति, जिसमें 22 राज्यों में 1,911 आनुवंशिक प्रोफाइल पूरे किए गए हैं। समिति ने उल्लेख किया कि पूर्वोत्तर राज्यों में समन्वित हाथियों की आबादी के आकलन का चरण-I पूरा हो चुका है, जिसमें 16,500 से अधिक गोबर के नमूने एकत्र किए गए हैं। नीलगिरि हाथी रिजर्व के लिए मॉडल हाथी संरक्षण योजना (ईसीपी) पर भी काम चल रहा है, जिसे दिसंबर 2025 तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी किए गए, जिनमें हाथी-ट्रेन टकराव को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर एक रिपोर्ट; असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों के मानव-हाथी संघर्ष पर एक व्यापक अध्ययन; बंदी हाथियों के लिए सुरक्षित रूप से दांत की ट्रिमिंग कार्य प्रणालियों पर एक परामर्शी और प्रोजेक्ट एलीफेंट त्रैमासिक न्यूज लेटर ट्रम्पेट का नवीनतम संस्करण शामिल है।

समिति ने भविष्य को देखते हुए, 12 अगस्त, 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में विश्व हाथी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की, जहां गज गौरव पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आगामी प्रमुख कार्यों में नीलगिरि ईसीपी को अंतिम रूप देना, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन वर्षीय हाथी ट्रैकिंग अध्ययन की शुरुआत, कैम्पा समर्थन के साथ हाथी रिजर्व में प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई) का संचालन करना और उदलगुरी परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए रिपु-चिरांग हाथी रिजर्व के लिए एक समेकित संरक्षण रणनीति का विकास शामिल है। संचालन समिति ने वन्यजीव संरक्षण के लिए समुदाय-आधारित और पारंपरिक ज्ञान आधारित समावेशी दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

You Might Also Like

हिमालय की हरियाली में आ रहे बदलाव ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, उपग्रह अध्ययन से मिले अहम संकेत

उत्तराखंड समेत देश के सभी बांधों का होगा जोखिम मूल्यांकन

Kkkkk

 यहां महसूस कीजिए शाही मिजाज, अंदाज और स्वाद 

अब समुद्र के नीचे भी नहीं बच पाएगा दुश्मन 

TAGGED: 452.4 km of sensitive railway sections, Project Elephant: 77 high-risk areas in 3
Web Editor June 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौडा दी कार, अब पुलिस हिरासत में
Next Article व्हाइट हाउस नहीं जनाब, अब डैडीज़ होम कहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ऋषिकेश के उप-निबंधक पर गिरी गाज, डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने किया निलंबित
उत्तराखंड February 15, 2026
वेस्ट वाटर को पीने योग्य बनाएगी काई 
उत्तराखंड February 15, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
उत्तराखंड February 15, 2026
विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
उत्तराखंड February 14, 2026

Recent Posts

  • ऋषिकेश के उप-निबंधक पर गिरी गाज, डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने किया निलंबित
  • वेस्ट वाटर को पीने योग्य बनाएगी काई 
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
  • विकास के ‘तीसरे दशक’ में उत्तराखंड की नई उड़ान : धामी
  • भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,975)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,890)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,380)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,246)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,179)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?