एक जुलाई को की जानी है उत्तराखंड के नए अध्यक्ष की घोषणा
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा में जल्द ही नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी। सोमवार वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अभी एकमात्र पर्चा उन्होंने ही दाखिल किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जानी है। उत्तराखंड के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
दरअसल इन दिनों भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की कवायद चल रही है। इसके तहत एक जुलाई को उत्तराखंड और महाराष्ट के प्रदेश अध्यक्षोंं की घोषणा की जानी है। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा।