पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़
थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया जैसे देशों तक फैला है नेटवर्क
सहारनपुर (पीबी ): पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिले के 3500 मोबाइल नंबरों के जरिए विदेशों में बैठकर साइबर ठगी की जा रही थी। गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फर्जीवाड़े को अंजाम देता था। यह नेटवर्क थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया जैसे देशों में साइबर स्लेवरी और ऑनलाइन फ्रॉड में प्रयुक्त फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने में लिप्त था। SSP आशीष तिवारी ने बताया कि गिरोह के दो सदस्य पहले से ही जेल में हैं, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से साइबर फ्रॉड की अंतरराष्ट्रीय कड़ी उजागर हुई है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर नजर रखते हुए आगे की जांच तेज कर दी है। बाइट – आशीष तिवारी, SSP सहारनपुर