By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नेपाल बार्डर पर मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड, सरगना गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > नेपाल बार्डर पर मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड, सरगना गिरफ्तार
क्राइम

नेपाल बार्डर पर मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड, सरगना गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/07/15 at 3:10 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड से नेपाल और मुंबई तक फैला है नेटवर्क, प्रतिबंधित कैमिकल्स की बड़ी खेप बरामद

डीजीपी ने की पुलिस टीम को  1 लाख की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा

देहरादून : एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्‍थानीय पुलिस के साथ संयुक्‍त कार्रवाई करते हुए कुमाऊं में एक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैमिकल्‍स बरामद किए। गिरोह के तार मुंबई से लेकर नेपाल तक फैले हुए हैं। पिथौरागढ के थल थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म की आड़ में फैक्ट्री चल रही थी, जिसमें प्रतिबं‍धित एमडीएमए ( मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथैम्फेटामाइन) का कैमिकल उत्‍पादन किया जा रहा था। यह एक खास तरह की दवा है जो उत्‍तेजना के साथ ही  मतिभ्रम पैदा कर सकती है। इसे डिज़ाइनर ड्रग के रूप में जाना जाता है और यह रेव पार्टियों में युवाओं की पसंद है। डीजीपी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Contents
उत्तराखण्ड से नेपाल और मुंबई तक फैला है नेटवर्क, प्रतिबंधित कैमिकल्स की बड़ी खेप बरामदडीजीपी ने की पुलिस टीम को  1 लाख की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा

उत्‍तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी बताया कि बरामद माल प्रतिबन्धित कैमिकल्स की श्रेणी में आते है, जिनका बिना लाईसेन्स के क्रय-विक्रय एवं परिवहन करना गैर कानूनी है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि  पिथौरागढ़, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर की पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। उन्‍होंने बताया कि 31 मई को महाराष्ट्र के ठाणे  में  दो व्यक्त्यिों को 11 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उत्तराखण्ड – नेपाल बार्डर से पिथौरागढ के थल क्षेत्र में मोनू गुप्ता एवं कुनाल कोहली ने एमडीएमए फैक्ट्री लगाई है। जहॅा पर ड्रग्स को तैयार कर मुम्बई समेत अलग-अलग राज्यो मे किया जाता है। 26 जून को पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले में एक पॉल्ट्री फार्म पर छापा मारकर प्रिकर्सर कैमिकल्स बरामद किया, परन्तु कोई गिरप्तारी नहीं हो पाई। जून के अन्तिम सप्ताह में थाणे पुलिस ने नेपाल बार्डर से मोनू गुप्ता को दो साथियो भीम यादव व अमन कोहली को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुनाल कोहली अपने साथी राहुल और विक्रम के साथ नेपाल फरार हो गया। 11 जुलाई को पुलिस ने राहुल की पत्नी ईशा को 5 कि0 688 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया।इसके बाद राहुल को भी दबोच लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि नेपाल पुलिस के सम्पर्क में थे और सूचनायें लगातार साझा की जा रही थी। परिणाम स्‍वरूप 14 जुलाई को  मुख्य अभियुक्त कुनाल कोहली एसटीएफटीएफ के हत्‍थे चढ गया। अभियुक्तों की निशादेही से बरामद प्रिकर्सर कैमिकल्स से करीब 06 किलोग्राम एमडीएमए का निमार्ण किया जाना था जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ कीमत होती ।

बरामदगी का विवरणः-
1. एम0डी0एम0ए0 7.41 ग्राम (अभियुक्त कुनाल राम से बरामदा)
2. प्रिकर्सर कैमिकल (रॉ मैटेरियल)
1. Dichloromethane (Methylene Chloride) 23 बोतलें × 2.5 लीटर = 57.5 लीटर
2. Acetone for synthesis 8 बोतलें × 2.5 लीटर = 20 लीटर
3. Hydrochloric Acid (HCL 36.46) 19 बोतलें × 2.5 लीटर = 47.5 लीटर
4. Methylamine Solution 1 बोतल × 500 मिलीलीटर = 0.5 लीटर
5. Sodium Hydroxide (Pellets Purified) 56 बॉक्स × 500 ग्राम = 28 किलो

 

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Drugs factory busted under the guise of a poultry farm on Nepal border, kingpin arrested
Web Editor July 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bhagavad Gita Verses to Resonate in Uttarakhand’s Government Schools
Next Article पिथौरागढ में बडा हादसा, मैक्‍स नदी में गिरी, आठ की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड February 21, 2026
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड February 21, 2026
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश February 21, 2026
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड February 21, 2026

Recent Posts

  • MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
  • फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
  • एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,994)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,901)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,389)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,258)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,194)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?