आखिरकार 20 साल से “सो” रहा एक राजकुमार अब चिर निद्रा में लीन हो गया। दरअसल एक भीषण सडक दुुर्घटना के बाद से वह कोमा में थे। वह महज 36 वर्ष के थे।
यहां बात हो रही है सऊदी अरब के शाही घराने से जुडेे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद अल-सऊद की। उन्हें “स्लीपिंग प्रिंस” भी कहा जाता था। हुआ यूं कि वर्ष 2005 में प्रिंस जब महज 16 साल के थे तो इंग्लैंड में एक कार हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण वह कोमा में चले गए और कभी होश में नहीं आ पाए। प्रिंस को रियाद के एक अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था। उनके पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल अल-सऊद ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर उनके निधन की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। इसके बाद घोषणा सोशल मीडिया पर हैशटैग स्लीपिंग प्रिंस ट्रेंंड करने लगा।