By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarkashi health relief : डाक्‍टरों की टीम ने संभाला मोर्चा, अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarkashi health relief : डाक्‍टरों की टीम ने संभाला मोर्चा, अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार
उत्तराखंड

Uttarkashi health relief : डाक्‍टरों की टीम ने संभाला मोर्चा, अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार

Web Editor
Last updated: 2025/08/07 at 10:43 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Uttarkashi Disaster: Health Department Deploys Medical Teams, Treats Over 70 Injured

Contents
Uttarkashi health relief : 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय09 घायल उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती, 05 गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश व मलेट्री हॉस्पिटल में रेफर

Uttarkashi health relief : 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय

09 घायल उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती, 05 गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश व मलेट्री हॉस्पिटल में रेफर

Uttarkashi health relief :  उत्तरकाशी, 07 अगस्‍त 2025 : उत्तरकाशी जिले के धराली  में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्य शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हैं।स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि हर्षिल और धराली क्षेत्रों में विशेष हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम भेजी गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मौके पर ही चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है।

70 से अधिक घायलों को मिला उपचार
अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सीएमएस दून अस्पताल डॉ. आर. एस. बिष्ट के नेतृत्व में एक अलग 12 सदस्यीय मेडिकल टीम ने मातली में मोर्चा संभाला है। टीम में 7 डॉक्टर और 5 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। डॉ. बिष्ट ने बताया कि अब तक 70 से अधिक घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश को एयर लिफ्ट कर मातली लाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज किसी भी मरीज को रैफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है, जिससे राहत की स्थिति स्पष्ट होती है।

हेलीसेवा से भेजी जा रही हैं अतिरिक्त मेडिकल टीमें
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार टीमें भेजने के लिए अतिरिक्त मेडिकल टीमें पूरी तरह तैयार हैं। हेलीसेवा के माध्यम से इन टीमों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी व्यक्ति को उपचार से वंचित न रहना पड़े। विभाग हर ज़रूरतमंद तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय है।

5 गंभीर मरीज रेफर
वर्तमान में उत्तरकाशी जिला अस्पताल में 09 घायल मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है, 02 घायलों को आर्मी हॉस्पिटल रैफर किया गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका समुचित उपचार जारी है।

मनोचिकित्सकीय सहायता भी जारी
स्वास्थ्य विभाग की टीमें तेजी से ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर प्राथमिक चिकित्सा, आपात उपचार और राहत सेवाएं दे रही हैं। विशेष रूप से, प्रभावित लोगों को मानसिक आघात से उबारने हेतु मनोचिकित्सकों की टीमें भी मौके पर तैनात की गई हैं, जो निरंतर काउंसलिंग के जरिए मानसिक सहयोग प्रदान कर रही हैं । राज्य सरकार का यह प्रयास दर्शाता है कि आपदा की इस घड़ी में हर नागरिक की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हर नागरिक सुरक्षित, हर ज़रूरतमंद को इलाज
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग हर आपात स्थिति में संवेदनशीलता, तत्परता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी नागरिक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रह जाए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली

चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत

आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 

उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

TAGGED: Following the Dharali disaster, the Uttarakhand Health Department has rapidly deployed medical teams via helicopter. Led by Health Secretary Dr. R. Rajesh Kumar, these teams have treated over 70 injured individuals and are also providing psychological support to those affected.
Web Editor August 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dehradun land mutation : एक साल बाद हुआ दाखिल खारिज, दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुकी थी किरण
Next Article Dehradun free health camp : एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड March 26, 2026
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड March 26, 2026
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड March 26, 2026
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड March 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
  • चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
  • आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
  • उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,063)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,963)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,459)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,325)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,247)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?