By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से झड़प, 150 हिरासत में
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से झड़प, 150 हिरासत में
उत्तराखंड

कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से झड़प, 150 हिरासत में

Web Editor
Last updated: 2025/08/26 at 4:36 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Congress Stages Massive Protest in Dehradun Against BJP Govt Over Corruption and Law & Order

देहरादून, 26 अगस्त 2025 : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई, जिसके बाद करीब 150 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से जुलूस की शक्ल में राजभवन की ओर बढ़े। जब जुलूस कैंट रोड पहुंचा, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। कई कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए जबकि कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी की मौजूदगी में बाद में सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया और कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों और माफियाओं का राज है और भाजपा नेताओं की शह पर महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में धांधली और आपदा प्रबंधन में विफलता का आरोप भी लगाया।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए जनता को सिर्फ निराशा मिलने की बात कही। वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने घोषणा की कि अब कांग्रेस की लड़ाई निर्णायक होगी और 2027 तक भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

You Might Also Like

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

TAGGED: 2025, accusing the BJP government of corruption, and rising crimes against women. Over 150 workers were detained during clashes with police., Congress held a major protest march to Raj Bhawan in Dehradun, On August 26, poor law and order
Web Editor August 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article थराली और पौड़ी भी जाएगा वैज्ञानिकों का दल 
Next Article ‘स्वदेशी अपनाओ’ मुहिम के साथ पलटन बाजार पहुंचे सीएम,  दुकानों पर स्टीकर भी लगाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,233)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?