Kedarnath Highway Tragedy: Rockfall Causes Car Accident, 1 Dead, 5 Injured
देहरादून, 5 अक्टूबर 2025 :मानसून भले ही विदा हो गया हो, लेकिन पहाड़ों के दरकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार शाम को केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी के किनारे जा गिरी।
सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया, जबकि पांच अन्य घायल हैं।
दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण :
- मुकेश कुमार, पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। (डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित)
- अंजलि मौर्य, पत्नी श्री मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
- अमोली, पुत्री श्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
- अरुण मौर्य, पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
- रचना, पत्नी श्री अरुण मौर्य, निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
- पिहू, पुत्री श्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।